Kurukshetra News: सांसद नवीन जिन्दल की पहल नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना बनी आशा की किरण

Desh Rojana
On

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में आर्थिक परेशानी के कारण किसी मेधावी विद्यार्थी की पढ़ाई न रुके, इसी उद्देश्य से सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर संचालित नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना लगातार विद्यार्थियों के लिए सहारा बन रही है।

कुरुक्षेत्र:  कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में आर्थिक परेशानी के कारण किसी मेधावी विद्यार्थी की पढ़ाई न रुके, इसी उद्देश्य से सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर संचालित नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना लगातार विद्यार्थियों के लिए सहारा बन रही है। मंगलवार को नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के तहत 67 स्कूली विद्यार्थियों और 40 कॉलेज विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति जारी की गई। इससे पहले 317 स्कूली विद्यार्थियों और 908 कॉलेज विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जा चुकी है। इस तरह योजना के तहत बड़ी संख्या में जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहयोग मिला है।

WhatsApp Image 2026-09-09 at 12.45.55 PM

इस योजना के तहत अब तक कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के 1264 विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। इसके अलावा 181 विद्यार्थियों का दूसरे वर्ष भी छात्रवृत्ति के लिए चयन किया गया है, ताकि उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से चलती रहे। सांसद नवीन जिन्दल द्वारा पिछले दो वर्षों में नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के लिए अपने निजी कोष से 3,40,49,700 रुपये की छात्रवृत्ति राशि विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के खातों में भेजी जा चुकी है। इस राशि से स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा जारी रखने में मदद मिल रही है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह पूर्व आईएएस ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल का प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी प्रतिभाशाली विद्यार्थी को अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़नी पड़े। उन्होंने कहा कि शिक्षा युवाओं के बेहतर भविष्य की सबसे मजबूत नींव है और छात्रवृत्ति के माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा जारी रखने का अवसर दिया जा रहा है।

सांसद नवीन जिन्दल ने उठाया कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अनाथ बच्चों की 100 प्रतिशत स्कूल फीस का जिम्मा:

धर्मवीर सिंह पूर्व आईएएस ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल ने नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का विस्तार करते हुए ऐसे स्कूली विद्यार्थियों को भी इसमें शामिल किया है, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है। ऐसे 23 अनाथ बच्चों की 100 प्रतिशत स्कूल फीस सांसद नवीन जिन्दल द्वारा निजी कोष से दी जा चुकी है। 

इसके अलावा विधवा, तलाकशुदा और सिंगल मदर के बच्चों की स्कूल फीस का 50 प्रतिशत सांसद नवीन जिन्दल की ओर से दिया जा रहा है। इस श्रेणी में 294 स्कूली छात्रों की 50 प्रतिशत फीस उनके स्कूलों को दी जा चुकी है। नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उनके भविष्य को बेहतर अवसर देना है। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के मेधावी और जरूरतमंद छात्रों को नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का लाभ पहुंचाने के लिए पोर्टल अभी खुला है ताकि लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सके।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad