Nuh/Mewat News: पुलिस ने किया चोरी की वारदात का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों की नकदी और मोबाइल बरामद

Desh Rojana
On

शहर थाना पुलिस ने घर में हुई बड़ी चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से 6 लाख 15 हजार रुपये नकद, कई मोबाइल फोन, जेवरात तथा अन्य सामान बरामद किया है।

मेवात: शहर थाना पुलिस ने घर में हुई बड़ी चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से 6 लाख 15 हजार रुपये नकद, कई मोबाइल फोन, जेवरात तथा अन्य सामान बरामद किया है।

WhatsApp Image 2026-09-09 at 11.24.30 AM

मंगलवार को प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर-8 नूंह निवासी नेपाल पुत्र अमीलाल ने 21 अगस्त 2026 को शिकायत दी थी कि 20-21 अगस्त की रात अज्ञात चोर उसके मकान के चौबारे में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। शिकायत में बताया गया था कि चोर लगभग 85 हजार रुपये नकद सहित सोने की अंगूठियां, चेन, मंगलसूत्र, हार, चूड़ियां, चांदी के कड़े, पाजेब तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए थे।

WhatsApp Image 2026-09-09 at 11.24.31 AM (1)

सूचना मिलने के बाद थाना शहर नूंह पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर 4 सितंबर को वार्ड नंबर-1 नूंह निवासी आमीर पुत्र मुबीन को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने साथियों सागर पुत्र विजय निवासी वार्ड नंबर-8 नूंह तथा दीपक पुत्र महेंद्र कुमार निवासी जवाहर कॉलोनी, फरीदाबाद के नाम उजागर किए। पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपियों ने संगठित रूप से चोरी की घटना को अंजाम दिया था । पुलिस ने आरोपी आमीर की निशानदेही पर उसके घर से चोरी की रकम में से 6 लाख 15 हजार रुपये नकद, एप्पल आईफोन 17 प्रो, एप्पल आईफोन 14 प्रो, चोरी से संबंधित कुछ जेवरात, चांदी के सामान, पुराने सिक्के तथा एक लाइटर पिस्टल बरामद की।

इसके बाद पुलिस ने सागर और दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सागर के कब्जे से चोरी के माल को बिकवाने के एवज में मिली कमीशन राशि में से 20 हजार रुपये नकद, आईफोन-15, वीवो मोबाइल फोन तथा स्विफ्ट कार बरामद की गई। वहीं आरोपी दीपक से उसके हिस्से में आए पैसों में से 3 हजार रुपये बरामद किए गए। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत की मांग की है। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस चोरी के शेष सामान तथा अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad