Faridabad News : एथलेटिक्स हरियाणा के 35 एथलीट सितारों की दिल्ली में चमकने की तैयारी

Desh Rojana
On

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज़ 2026 का आयोजन 10 सितंबर 2026 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में किया जा रहा है।

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज़ 2026 का आयोजन 10 सितंबर 2026 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में किया जा रहा है। a

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य के 35 होनहार एथलीटों (12 पुरुष, 23 महिला) एथलीट खिलाडी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर राज्य के लिए पदक जीतने का कार्य करेंगे। हरियाणा की यह टीम ट्रैक और फील्ड दोनों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएगी। प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने कहा कि एथलेटिक्स हरियाणा की तरफ से पुरुष वर्ग में 12 एथलीट खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बलकिशन भिवानी स्टेपल चेज इवेंट,नुजरत यमुनानगर 100 मीटर,परमोद जेवलिन थ्रो,मोहम्मद अता साजिद फरीदाबाद लांग जंप,विकास दलाल 3000 मीटर स्टेपल चेज इवेंट,आशीष जाखड़ झज्जर हैमर थ्रो,अविनाश कुमार रेवाड़ी लांग जंप,कृष्ण कुमार भिवानी 800 मीटर,विक्रांत पांचाल फरीदाबाद 400 मीटर,अमित पुंडीर यमुनानगर हैमर थ्रो,अंकित 3000 मीटर स्टेपल चेज इवेंट,संयम शाट पुट इवेंट में भाग ले रहा है। इंडियन एथलेटिक्स सीरीज फाइनल्स में 23 महिला एथलीट खिलाड़ी भाग ले रही हैं। अनीशा डिस्कस थ्रो,अंशु धनखड सोनीपत शाट पुट,दीपिका फतेहाबाद जेवलिन थ्रो, खुशी हाई जंप,परीक्षा फरीदाबाद लांग जंप,पूजा फतेहाबाद 800 मीटर,पूनम जेवलिन थ्रो,प्रगति 1500 मीटर,प्रिया भिवानी डिस्कस थ्रो,साक्षी भिवानी हैमर थ्रो,तमन्ना जींद 100 मीटर,वंशिका घनघस भिवानी पोलवाल्ट इवेंट,सीमा कालीरमण भिवानी डिस्कस थ्रो,मनप्रीत कौर अम्बाला शाट पुट इवेंट,किरण पहल सोनीपत 400 मीटर,योगिता परमार भिवानी शाट पुट,भव्य पिलानिया फतेहाबाद जेवलिन थ्रो,ज्योति फतेहाबाद जेवलिन थ्रो,निधि रानी रोहतक डिस्कस थ्रो इवेंट,पूजा शर्मा हाई जंप,पूजा सिंह हाई जंप, रूबीना यादव रेवाड़ी हाई जंप और सान्या यादव महेंद्रगढ़ डिस्कस थ्रो इवेंट में भाग ले ही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad