Palwal News : पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अलावलपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. रेखा पंचाल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रीकृष्ण के जीवन, शिक्षाओं एवं बाल लीलाओं को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा भाषण, कविता एवं प्रश्नोत्तरी के साथ किया गया। वरिष्ठ एवं प्राथमिक विंग के विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की नटखट बाल लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश एवं श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए जीवन-मूल्यों से भी सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन” श्लोक का उच्चारण करते हुए विद्यार्थियों को इसका सरल अर्थ समझाया गया कि मनुष्य को अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए और कर्म के फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। अध्यापक मोहन दत्त एवं डॉ. रेखा पंचाल ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के जन्म एवं उनके जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक शिक्षाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मानव पिरामिड के माध्यम से मटकी फोड़ने की प्रस्तुति रही। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ इसमें भाग लिया तथा विद्यालय परिसर में कृष्णमय वातावरण बना दिया। विद्यालय की इंचार्ज सुन्दरवती ने सफल आयोजन के लिए विद्यार्थियों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले शिक्षक को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, सहयोग और नेतृत्व की भावना भी विकसित करते हैं।

About The Author
संबंधित समाचार