Rewari News: बावल में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन 16 को
ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी ने ली बैठक, सौंपी जिम्मेदारियां
आगामी 16 सितंबर को बावल में आयोजित होने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बुधवार को रेस्ट हाउस में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई।
रेवाड़ी: आगामी 16 सितंबर को बावल में आयोजित होने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बुधवार को रेस्ट हाउस में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष सुभाष छावड़ी ने की। बैठक में इस कार्यक्रम की तैयारियों, कार्यकतार्ओं की भागीदारी और संगठनात्मक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कांग्रेस के इस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह तथा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में पहुंचने को लेकर कार्यकतार्ओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकतार्ओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय की गईं। जिलाध्यक्ष सुभाष छावड़ी ने कहा कि 16 सितंबर का कार्यक्रम संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकतार्ओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय के साथ पूरी मेहनत करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और कार्यकतार्ओं की एकजुटता से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह, नीलम भंगवाड़िया, बावल नगर पालिका चेयरमैन वीरेंद्र महलावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चेतराम रेवाड़िया सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



