Palwal News: 17 सितंबर से होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का श्रीगणेश, जनभागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प

अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद का बनाया गया है ‘सेवा संकल्प अभियान’ का जिला ओवरऑल इंचार्ज

Desh Rojana
On

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

पलवल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने बैठक में अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद को जिला का ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है।

bb

उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह अभियान युवाओं सहित समाज के हर वर्ग को जनसेवा और राष्ट्र निर्माण से जोडऩे का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जिला के प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभागों की बैठक लेते हुए बताया कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत व्यापक स्तर पर जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य जनसेवा, सुशासन, अंत्योदय और विकास की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के साथ नागरिकों को सामाजिक सरोकार एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोडऩा है। जिला में अलग-अलग मॉड्यूल के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

'आशीर्वाद का दीया’ से होगा अभियान का शुभारंभ:

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि अभियान के मॉड्यूल-1 'आशीर्वाद का दीया’ के तहत 17 सितंबर को बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरकारी योजनाओं के लाभार्थी एवं कोविड-19 टीकाकरण से जुड़े लाभार्थी दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा के प्रति आभार व्यक्त करेंगे और विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प से जुड़ेंगे। कार्यक्रम से संबंधित फोटो एवं वीडियो हैशटेग आशीर्वादकादीया के साथ साझा किए जाएंगे।

विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिलेगा मंच:

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि मॉड्यूल-2 सेवा चित्र के तहत 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सरकारी एवं निजी विद्यालयों में ‘विकसित भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विद्यालय से राज्य स्तर तक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। राज्य स्तरीय विजेताओं को मुख्यमंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण-पत्र तथा प्रतिभागियों को शिक्षा मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

नुक्कड़ नाटकों से दिखाई जाएगी विकास की गाथा:

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि मॉड्यूल-3 सेवा स्मरण के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों एवं सामुदायिक केंद्रों में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक बदलावों को सरल एवं भावनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा।

आंगनवाड़ी केंद्रों पर होगा 'आंगन का मिलन':

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि मॉड्यूल-4 ‘आंगन का मिलन’ के तहत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें माताओं, बच्चों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। लाभार्थी माताओं के अनुभव, कार्यकर्ताओं एवं आशा वर्करों का सम्मान, बच्चों की खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां तथा पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

वास्तविक लाभार्थियों की सफलता की कहानियां होंगी सामने:

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि मॉड्यूल-5 ‘कहानी बदलाव की’ के तहत सरकारी योजनाओं से लाभान्वित वास्तविक लाभार्थियों की सफलता की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। प्रशासनिक विभागों को प्रमाणिक सफलता की कहानियां साझा करने के निर्देश दिए गए हैं।

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स देखेंगे विकास परियोजनाएं:

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि मॉड्यूल-6 ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को परिवर्तनकारी विकास परियोजनाओं एवं महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। विभागों को कम से कम एक महत्वपूर्ण परियोजना का चयन कर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

गांवों से जिला मुख्यालय तक निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा':

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि मॉड्यूल-7 ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत गांवों से मशाल यात्राएं निकाली जाएंगी, जो जिला मुख्यालय पहुंचकर विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प के साथ संपन्न होंगी। इसमें युवाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की भागीदारी रहेगी। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सेवा ज्योति/मशाल को सुरक्षित तरीके से विशेष वाहन में ले जाया जाए तथा मोटरसाइकिल या खुले वाहनों पर गैस सिलेंडर के साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
इसके साथ ही नए मॉड्यूल-8 में 25 साल 25 कहानी को भी शामिल किया गया है।

सेवा मेरा योगदान’ से जुड़ेंगे आम नागरिक:

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि मॉड्यूल-9 ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक नागरिकों को 25 विभिन्न सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। इनमें रक्तदान, वृद्धाश्रम भ्रमण, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर, डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा, योग, नशा मुक्ति अभियान तथा नदी तटों की सफाई एवं सौंदर्यीकरण जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। प्रत्येक नागरिक से कम से कम 25 मिनट सेवा गतिविधि में योगदान देने का आह्वान किया जाएगा।

'सेवा सेतु अभियान’ के तहत घर-द्वार पहुंचेगी सरकार:

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि मॉड्यूल-10 ‘सेवा सेतु अभियान’ के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र स्तर पर विशेष सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी तथा पात्र लोगों के आवेदन मौके पर ही निपटाने का प्रयास किया जाएगा।

'सेवा रंग’ में दिखेगा राष्ट्रवाद और विकसित भारत का संदेश:

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि मॉड्यूल-11 ‘सेवा रंग’ के तहत फूल, मिट्टी, रेत, चावल, बीज, पत्तियों एवं प्राकृतिक रंगों जैसी पर्यावरण अनुकूल सामग्री से रंगोली बनाई जाएगी। इनमें राष्ट्रवाद, जनकल्याणकारी योजनाओं, सांस्कृतिक विरासत और विकसित भारत-2047 की थीम को प्रदर्शित किया जाएगा। शैक्षणिक संस्थानों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, एनसीसी, एनएसएस एवं नेहरू युवा केंद्रों की भागीदारी रहेगी।

युवाओं और स्टार्टअप्स के लिए ‘हैकाथॉन एवं इनोवेशन चैलेंज':

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि मॉड्यूल-12 ‘हैकाथॉन एवं इनोवेशन चैलेंज’ के माध्यम से हरियाणा के युवाओं, स्टार्टअप्स, प्रोफेशनल्स, एमएसएमई एवं जमीनी स्तर के नवाचारकर्ताओं को राष्ट्रीय मंच से जोडऩे की पहल की जाएगी।

'जन सेवक महाकुंभ’ में जुटेंगे जनप्रतिनिधि:

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि मॉड्यूल-13 ‘जन सेवक महाकुंभ-पंचायत से संसद’ का शुभारंभ 17 अक्टूबर 2026 से प्रस्तावित है। इसके माध्यम से पंचायत से लेकर संसद तक जनप्रतिनिधियों की सहभागिता को सेवा संकल्प अभियान से जोड़ा जाएगा।

विदेशों में रहने वाले हरियाणवी भी होंगे अभियान से जुड़ेंगे:

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि मॉड्यूल-14 ‘ओवरसीज पार्टिसिपेशन इन महा यज्ञ’ के तहत हरियाणा मूल के एनआरआई, ओवरसीज इंडियन एवं पीआईओ को अभियान से जोड़ा जाएगा। 25 चयनित देशों में स्थानीय सूर्योदय के समय के अनुरूप एक घंटे के महायज्ञों में वर्चुअल आहुति की व्यवस्था की जाएगी।

समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश:

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों, नोडल विभागों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सभी कार्यक्रम सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से आयोजित किए जाएं। प्रत्येक गतिविधि में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के साथ फोटो, वीडियो, सोशल मीडिया सामग्री एवं प्रगति रिपोर्ट का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखा जाए। उन्होंने कहा कि अभियान को केवल औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित न रखते हुए सेवा भावना, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जोड़ा जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में आवश्यक कार्रवाई पूरी करें, ताकि जिला पलवल ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभा सके।

शिकायतों के त्वरित समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं :

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जिलाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ सीएम विंडो, सीपीग्राम, एसएमजीटी, समाधान शिविर सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों पर तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेते हुए उनका समयबद्ध एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने कहा कि लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए तथा किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के समाधान में व्यक्तिगत रुचि लेकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला ओवरऑल इंचार्ज ‘सेवा संकल्प अभियान’ उत्सव आनंद, एसडीएम होडल बलीना, नगराधीश प्रीति रावत, जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, सिविल सर्जन डा. सतिंदर वशिष्ठ सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad