Gurugram News: महिला बाइकर को टक्कर मारने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का मुकदमा चलेगा
सीसीटीवी विश्लेषण के आधार पर हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई, महिला आयोग ने सीपी जारी किया नोटिस
गत रविवार को गोल्फ कोर्स रोड पर जानबूझकर सिया नामक महिला बाइकर को कार की टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से भागने के प्रयास के दौरान आरोपी के हाथ समेत शरीर पर कई चोटें आई हैं। वहीं पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास की धाराएं जोड़ दी है, जिससे अब आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा चलेगा।
गुरुग्राम: गत रविवार को गोल्फ कोर्स रोड पर जानबूझकर सिया नामक महिला बाइकर को कार की टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से भागने के प्रयास के दौरान आरोपी के हाथ समेत शरीर पर कई चोटें आई हैं। वहीं पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास की धाराएं जोड़ दी है, जिससे अब आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा चलेगा। आरोपी की पहचान कल्याण बैंसला निवासी टीकरी पलवल के रूप में हुई है। वहीं इस मामले में महिला आयोग की चेयरमैन ने गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर इस मामले में एक्शन टेकन रिपोर्ट तलब की है।

रविवार सुबह सिया बाइक से अपने अन्य बाइकर दोस्तों के साथ गोल्फ कोर्स रोड से जा रही थी। तभी एक कार चालक से चलते हुए कुछ कहासुनी हुई। सिया ने कार चालक कल्याण को बाइक से दूर कार रखने का इशारा किया था, लेकिन आरोपी ने तेजी कार चलते हुए उसकी बाइक में साइड से टक्कर मार दी थी, जिससे सिया बाइक से बुरी तरह घिसटते हुए गिर गई और चोटिल हो गई थी। हादसे के बाद महिला ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और वीडियो तेजी से वायरल हो गया। महिला बाइकर को टक्कर मारने का वीडियो गुरुग्राम पुलिस के संज्ञान में आने पर पीड़िता से संपर्क करने के प्रयास किए गए।
महिला द्वारा कोई भी शिकायत नहीं दी गई, लेकिन गुरुग्राम पुलिस ने घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए तुरंत थाना सेक्टर-56 पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। आरोपी कार चालक मीडिया को मामले के संबंध में साक्षात्कार देकर पुलिस से बचने के लिए अपना मोबाइल फोन बंद कर फ़रार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के सोमवार को काफी प्रयास किए गए। वहीं सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत जांच के दौरान पीड़िता के बयान दर्ज कर धारा 78,79 बीएनएस भी जोड़ दी गई। की वृद्धि की गई है।
राजस्थान के दौसा राजगढ़ के बीच से पकड़ा आरोपी: क्राइम ब्रांच सोहना की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कल्याण बैंसला को दौसा राजगढ़ राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आरोपी द्वारा पेशाब करने के बहाने पुलिस से भागने की कोशिश की गई, जिसमें आरोपी को गिरने से कुछ चोटें आई है, जिसका अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार भी बरामद कर ली है।
महिला आयोग ने सीपी गुरुग्राम को नोटिस जारी कर तलब की एक्शन टेकन रिपोर्ट: वहीं महिला बाइकर को कार सवार द्वारा टक्कर मारने के मामले में महिला आयोग की एंट्री हो गई है। महिला आयोग की चेयरमैन ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए गत सोमवार को पुलिस कमिश्नर गुरुग्राम के नोटिस जारी किया है। उन्होंने इस नोटिस में पीड़ित महिला की चिकित्सकीय सहायता करते हुए सुरक्षा सुनिश्चित करने, आरोपी को जल्द पहचान कर गिरफ्तार करने, महिला या उसके परिवार को कोई धमकी, दबाव या उत्पीड़न का सामना न करना पड़े। बचाव के लिए भी ज़रूरी कदम उठाएं। साथ ही पुलिस कमिश्नर से इस मामले की एफआईआर की कॉपी या डेली डायरी रिपोर्ट की कॉपी समेत एक्शन टेकन रिपोर्ट तलब की है।

About The Author
संबंधित समाचार



