Palwal News: 30 ग्राम हेरोइन और देसी कट्टे समेत पलवल के गांव खाईका में एचएसएनसीबी फरीदाबाद यूनिट ने एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 4 जिंदा कारतूस भी बरामद
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की फरीदाबाद यूनिट ने पलवल जिले के गांव खाईका में कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को 30 ग्राम हेरोइन (स्मैक) और अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।
पलवल: हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की फरीदाबाद यूनिट ने पलवल जिले के गांव खाईका में कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को 30 ग्राम हेरोइन (स्मैक) और अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

यह कार्यवाही ब्युरो प्रमुख और एडीजीपी संजय कुमार के दिशानिर्देशन मे और डीआईजी राजेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन मे अमल लाई गई है। डीआईजी मीणा ने कहा की नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर नहीं बक्शा जाएगा। समाज को नशा मुक्त करने के लिया नशा तस्करों के खिलाफ हर तरह से कार्यवाही की जा रही है।
गुप्त सूचना पर कार्यवाही: यूनिट प्रभारी निरिक्षक संग्राम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा की उनकी टीम नशा तस्करी के खिलाफ पलवल जिले मे गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव खाईका निवासी हसन मोहम्मद पुत्र इलियास नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है और उसके पास अवैध हथियार भी है। सूचना के आधार पर टीम ने गांव खाईका के पास घेराबंदी कर आरोपी को काबू कर लिया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में की गई तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 30 ग्राम हेरोइन, एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।
मुकदमा दर्ज, जांच जारी: पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना बहीन, जिला पलवल में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। ब्यूरो द्वारा जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
आमजन से अपील: निरिक्षक संग्राम सिंह ने आमजन से अपील की है कि उनके आसपास यदि नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी से संबंधित कोई जानकारी हो तो इसकी सूचना पुलिस या एचएसएनसीबी को 9050891508| 1933 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

About The Author
संबंधित समाचार



