Palwal News : 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दीयों की रोशनी से जगमगाएगा पलवल : उपायुक्त
बूथ से लेकर धार्मिक स्थलों व सरकारी भवनों को दीयों की रोशनी से किया जाएगा जगमग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पलवल जिला भी दीपों की रोशनी से जगमगाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पलवल जिला भी दीपों की रोशनी से जगमगाएगा। अभियान के मॉड्यूल-1 के तहत 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया और रक्तदान’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 
इस अवसर पर बूथ स्तर के साथ-साथ जिला के सरकारी भवनों, विकास परियोजनाओं तथा प्रमुख धार्मिक स्थलों को भी दीपों से रोशन कर सेवा, संकल्प और जनकल्याण का संदेश दिया जाएगा। इस दिन रक्तदान शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने रक्तदाताओं से रक्तदान शिविरों में बढ़चढक़र सहभागिता कर रक्तदान करते हुए मानव सेवा और जनसेवा के इस संकल्प को मजबूत करने का आह्वïान किया। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि जिला के 1,98,832 लाभार्थी परिवारों को संबंधित डिपो होल्डरों के माध्यम से दो-दो दीये उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत कुल 3,97,664 दीये वितरित करने का लक्ष्य है। प्रत्येक लाभार्थी परिवार 17 सितंबर की शाम अपने घर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर अभियान से जुड़ेगा। इस पहल के माध्यम से बूथ स्तर तक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। 17 सितंबर की शाम लाभार्थी परिवारों के घरों, बूथ स्तर के कार्यक्रमों, सरकारी भवनों, विकास परियोजनाओं और धार्मिक स्थलों पर जगमगाते दीप सेवा, संकल्प, समर्पण और जनकल्याण का सामूहिक संदेश देंगे। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार वर्ष 2014 से 2026 के बीच निर्मित सरकारी भवनों एवं सरकारी परियोजनाओं को भी 17 सितंबर की शाम आकर्षक ढंग से दीपों से सजाकर रोशन किया जाएगा। इन स्थानों पर एक साथ जलने वाले दीप सेवा, समर्पण, विकास और जनकल्याण की भावना का संदेश देंगे। उपायुक्त डा. छिल्लर ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ते हुए जिला के प्रमुख धार्मिक स्थलों को भी 17 सितंबर की शाम दीपों से सजाकर रोशन किया जाएगा। जिला के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन से वातावरण में आध्यात्मिकता और सेवा भावना का संदेश प्रसारित होगा। धार्मिक स्थलों की रोशनी के माध्यम से सामाजिक सद्भाव, जनसेवा और सकारात्मक सहभागिता की भावना को भी मजबूत किया जाएगा। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने संबंधित अधिकारियों को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागाध्यक्षों को सरकारी भवनों एवं परियोजनाओं को आकर्षक ढंग से दीपों से सजाने तथा कार्यक्रम से संबंधित कार्रवाई से अवगत करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पलवल जिला प्रशासन इस आयोजन को पूरी गरिमा और उत्साह के साथ आयोजित करेगा। उन्होंने जिलाासियों से भी 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की भावना से जुडऩे और जनभागीदारी को मजबूत करने का आह्वान किया।

About The Author
संबंधित समाचार



