Nuh/Mewat News: बिना खर्ची-पर्ची युवाओं को मिल रहा रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था में हुए ऐतिहासिक सुधार, भाजपा जिलाध्यक्ष

भाजपा सरकार ने नूंह में विकास को दी नई रफ्तार : सुरेंद्र पिंटू मास्टर

Desh Rojana
On

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पिंटू मास्टर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नई-नई योजनाएं लागू कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि नूंह जिले के विकास में भी भाजपा सरकार ने कोई कमी नहीं छोड़ी है और आज जिला विकास के नए दौर से गुजर रहा है।

नूंह: भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पिंटू मास्टर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नई-नई योजनाएं लागू कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि नूंह जिले के विकास में भी भाजपा सरकार ने कोई कमी नहीं छोड़ी है और आज जिला विकास के नए दौर से गुजर रहा है। सुरेंद्र पिंटू मास्टर ने कहा कि भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची और पारदर्शी तरीके से रोजगार उपलब्ध कराना शामिल है।

WhatsApp Image 2026-09-15 at 11.07.04 AM (1)

हाल ही में जेबीटी युवाओं को बिना किसी सिफारिश और भ्रष्टाचार के नौकरी मिलने से युवाओं में नया विश्वास पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार की पारदर्शी भर्ती नीति का स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने पूर्व की कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि लंबे समय तक यहां के युवाओं को रोजगार और विकास के नाम पर ठगने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों के कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के संसाधनों की भारी कमी थी, जबकि भाजपा सरकार ने इन क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सुधार करते हुए विकास को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि नूंह में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ युवाओं को आधुनिक तकनीक और रोजगार से जोड़ने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की गई है।

एटीएल जैसी बड़ी कंपनी को क्षेत्र में लाकर युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर बढ़ाने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। इससे आने वाले समय में जिले के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली-पानी और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। गांवों से लेकर शहरों तक विकास कार्यों को गति मिली है और सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

कानून-व्यवस्था को लेकर सुरेंद्र पिंटू मास्टर ने कहा कि आज जिले के थानों और पुलिस चौकियों में आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना जा रहा है और लोगों को न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। भाजपा सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त नीति के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता में रहना नहीं, बल्कि सबका साथ, सबका विकास और हर वर्ग के हित में काम करना है। नूंह जिले में भाजपा सरकार ने विकास की जो मजबूत नींव रखी है, उसके सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में और अधिक दिखाई देंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में नूंह विकास, रोजगार और जनसुविधाओं के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad