Nuh/ Pinagwa News: पसमांदा इत्तेहाद सम्मेलन 13 सितंबर को पिनगवां में, शिक्षा-एकता और अधिकारों पर होगा मंथन
पसमांदा समाज को शिक्षा, एकता, समानता, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पसमांदा इत्तेहाद तंजीम (रजि.) की ओर से पसमांदा इत्तेहाद सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
पिनगवां/नूंह। पसमांदा समाज को शिक्षा, एकता, समानता, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पसमांदा इत्तेहाद तंजीम (रजि.) की ओर से पसमांदा इत्तेहाद सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन आगामी 13 सितंबर 2026, रविवार को सुबह 11 बजे पिनगवां स्थित यादराम गर्ग फार्म हाउस, जिला नूंह (मेवात) में आयोजित होगा।
तंजीम के पदाधिकारी आदिल इलयास ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित कर शिक्षा, रोजगार, संवैधानिक अधिकारों, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि संगठन का मूल संदेश “मिलकर चलेंगे, तो बदलेंगे हालात” और “जागो, संगठित हो, आगे बढ़ो” है।

आदिल इलयास ने बताया कि पसमांदा इत्तेहाद तंजीम का मिशन शिक्षा, एकता, समानता और हक के लिए आवाज बुलंद करना है। सम्मेलन में समाज की मौजूदा परिस्थितियों, शिक्षा की स्थिति, युवाओं के रोजगार, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और संवैधानिक अधिकारों की जानकारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि तंजीम का प्रयास है कि समाज के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्कॉलरशिप, कोचिंग और डिजिटल शिक्षा का अवसर मिले। वहीं युवाओं के लिए कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर पैदा करने तथा उन्हें सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।
तंजीम की ओर से महिला सशक्तिकरण को भी महत्वपूर्ण प्राथमिकता दी गई है। महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के लिए विशेष पहल करने के साथ नशामुक्ति, स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर भी अभियान चलाने की बात कही गई है।
आदिल इलयास ने कहा कि समाज का विकास तभी संभव है, जब लोग आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हों और शिक्षा को अपनी पहली प्राथमिकता बनाएं। संगठन का लक्ष्य “शिक्षित समाज, संगठित समाज और समृद्ध समाज” का निर्माण करना है।
उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि 13 सितंबर को सुबह 11 बजे यादराम गर्ग फार्म हाउस, पिनगवां में आयोजित पसमांदा इत्तेहाद सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सामाजिक एकता और बेहतर भविष्य के इस अभियान का हिस्सा बनें।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार

टॉप न्यूज
Palwal News : विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को नई मजबूती प्रदान करेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : गौरव गौतम


