Nuh Mewat News: खेल और शिक्षा क्षेत्र में नई परियोजनाओं से नूंह को मिलेगी नई पहचान : उपायुक्त अखिल पिलानी

मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की दी सौगात

Desh Rojana
On

जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा जिला नूंह के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से खेल एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई तथा कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया।

नूंह:  जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा जिला नूंह के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से खेल एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई तथा कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। इन परियोजनाओं से जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ शिक्षा के बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।
 
खेल क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम
उपायुक्त ने बताया कि युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मेवात विकास अभिकरण के माध्यम से पिनगवां में 1.80 करोड़ रुपये की लागत से खेल स्टेडियम का नवीनीकरण कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त गांव शाहपुर-नंगली (नूंह) एवं गांव कामेड़ा (फिरोजपुर झिरका) में 85 लाख रुपये की लागत से खेल स्टेडियमों का नवीनीकरण किया जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि हथीन खंड के 10 राजकीय विद्यालयों में 50 लाख रुपये की लागत से खेल मैदानों का विकास किया जाएगा। साथ ही जिला नूंह के 16 राजकीय विद्यालयों में 80 लाख रुपये की लागत से विकसित खेल सुविधाओं का मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन भी किया गया। इन परियोजनाओं से जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अभ्यास का वातावरण उपलब्ध होगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे।
 
IMG-20260713-WA0062 (1)
 
शिक्षा एवं बाल विकास सुविधाओं को मिलेगी मजबूती
उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की गई हैं। नूंह खंड के 33 राजकीय विद्यालयों में लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बालिका शौचालयों का निर्माण किया जाएगा, जिससे छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और विद्यालयों में उनका नामांकन एवं उपस्थिति बढ़ेगी।
 
उन्होंने बताया कि हथीन खंड में 39 लाख रुपये की लागत से उपमंडल स्तरीय पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा, जबकि हथीन खंड के 14 राजकीय विद्यालयों में 1 करोड़ रुपये की लागत से हाइब्रिड सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा 1.47 करोड़ रुपये की लागत से 100 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे बच्चों एवं महिलाओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी।
 
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री मेवात गरीब मेधावी छात्रवृत्ति योजना तथा मुख्यमंत्री मेवात छात्र प्रतिभा सम्मान योजना के अंतर्गत 92 लाख रुपये की छात्रवृत्ति राशि का भी वितरण किया। इससे मेवात क्षेत्र के प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
 
अखिल पिलानी ने कहा कि खेल, शिक्षा और बाल विकास से जुड़ी इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जिला नूंह में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा तथा युवाओं और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad