Faridabad News : अग्रवाल महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओ द्वारा प्रतिभा खोज का आयोजन

Desh Rojana
On

अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों की प्रतिभा को उजागर करने एवं अपनी मातृभाषा के महत्व के प्रति जागरूक करने  के उद्देश्य से गायन और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों की प्रतिभा को उजागर करने एवं अपनी मातृभाषा के महत्व के प्रति जागरूक करने  के उद्देश्य से गायन और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। b

देवेंद्र कुमार गुप्ता अध्यक्ष अग्रवाल महाविद्यालय गवर्निंग बॉडी एवं दिनेश कुमार गुप्ता महासचिव अग्रवाल महाविद्यालय, गवर्निंग बॉडी की सदप्रेरणा से महाविद्यालय में अनेकानेक कार्यक्रम एवं गतिविधियां विद्यार्थियों के पूर्ण विकास के लिए आयोजित की जाती है। विद्यार्थियों को पूर्व युवा महोत्सव की झलकियाँ पीपीटी के माध्यम से दिखाई गई। इस सुअवसर पर अग्रवाल महाविद्यालय कार्यवाहक प्राचार्य डॉ सीएस वशिष्ठ, निर्णायक रूप में सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉ सुप्रिया ढांडा उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन की पावन परंपरा एवं अतिथि स्वागत के साथ हुआ। हर्ष और जोश से भरे इस कार्यक्रम में 35 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर सक्रिय रूप से भाग लिया और प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दी। सजीवता से भरे वातावरण में सुंदर प्रस्तुतियों के पश्चात महाविद्यालय प्राचार्य ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में संकोच की भावना को दूर करते हैं और भविष्य में बड़े मंच पर जाने का रास्ता बनाते हैं। उन्होंने कहा कि हार जीत से अधिक महत्वपूर्ण है प्रतिभागिता करना और मंच पर आना।  विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए।  जिसमे गायन प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान रिमझिम, द्वितीय स्थान माधवी, तृतीय स्थान लक्ष्य एवं गौरी को प्रोत्साहन दिया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नित्या ने द्वितीय स्थान पूजा ,आँचल  तृतीय स्थान एवं पर्व को प्रोत्साहन का प्रमाण पत्र दिया गया। मंच संचालन का सफल कार्य हिंदी सहायक प्रवक्ता राजेंद्र यादव द्वारा किया गया। ऑनलाइन राज्यस्तरीय विज्ञापन लेखन एवं लघु कथा लेखन प्रतियोगिताओं के परिणाम 17 तारीख को घोषित किए जाएंगे। कार्यक्रम का समापन डॉ मधु सिंगला के धन्यवाद ज्ञापन के एवं राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। हिंदी सहायक प्रवक्ता वर्षा भारद्वाज एवं आशीष सिंह सभी के प्रयासों से यह कार्यक्रम सफल एवं सार्थक सिद्ध हुआ।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad