Palwal News : वाईआरसी यूनिट द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य जाँच शिविर

Desh Rojana
On

सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल में यूथ रेडक्रॉस यूनिट द्वारा छात्राओं एवं महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल में यूथ रेडक्रॉस यूनिट द्वारा छात्राओं एवं महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की प्राथमिक जाँच करना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। aaकार्यक्रम का शुभारंभ एम्स,दिल्ली के स्त्री रोग विभाग की टीम के सदस्यों, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉo वंदना त्यागी, कॉउंसलर प्रोo डॉo रानी सांग्वान, सदस्य मिस देविका शर्मा और मिस नीलम रानी द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों की सामान्य स्वास्थ्य जाँच की।  शिविर में रक्तचाप, वजन, ऊँचाई, हीमोग्लोबिन, रक्त शर्करा तथा महिला रोग समस्या आदि की आवश्यक जाँच की गई तथा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया।
चिकित्सकों ने सभी को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, व्यक्तिगत स्वच्छता, पर्याप्त नींद तथा तनावमुक्त जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी। आवश्यकता के अनुसार प्रतिभागियों को आगे की चिकित्सकीय जाँच एवं परामर्श लेने के लिए भी सुझाव दिया गया। YRC स्वयंसेविकाओं ने शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने पंजीकरण, अनुशासन, जाँच व्यवस्था तथा प्रतिभागियों के मार्गदर्शन में सहयोग किया। शिविर में लगभग 160 से ज्यादा छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों स्टाफ  की जाँच की गई। जाँच  के आधार पर खून की कमी या अन्य कमियों के लिए  निशुल्क दवाइयाँ भी वितरित हो गईl
स्वास्थ्यकर्मियों की टीम में फरहीन (लैब तकनीशियन), राखी (लैब तकनीशियन), समीर (लैब तकनीशियन), गुलशाना (लैब तकनीशियन), ऋषभ (लैब तकनीशियन), रोली (नर्स),लवली (नर्स), अंजलि (नर्स)  का आभार व्यक्त किया गया। यह स्वास्थ्य जाँच शिविर छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी और स्वस्थ जीवनशैली की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad