Rewari News: एडीजीपी डॉ सीएस राव (आईपीएस) ने रेवाड़ी पुलिस लाइन में बहुमंजिला आवासीय टावर एवं 'जिओ रेजिडेंस' का किया भव्य उद्घाटन

हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित 24 आधुनिक फ्लैट्स (टावर) और 'जिओ रेजिडेंस' का हुआ लोकार्पण

Desh Rojana
On

देर शाम जिला पुलिस लाइन रेवाड़ी में जवानों और अधिकारियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा आवासीय बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूत करने की दिशा में हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

रेवाड़ी। देर शाम जिला पुलिस लाइन रेवाड़ी में जवानों और अधिकारियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा आवासीय बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूत करने की दिशा में हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बुधवार को कमांडेंट जनरल (होम गार्ड्स एवं सिविल डिफेंस) एडीजीपी डॉ. सीएस राव, आईपीएस ने रेवाड़ी पुलिस लाइन परिसर का विशेष दौरा कर नवनिर्मित बहुमंजिला आवासीय टावर एवं 'जिओ रेजिडेंस' का विधिवत उद्घाटन किया और इन्हें पुलिस विभाग को समर्पित किया।
 
IMG-20260910-WA0015
नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन करते डा सी एस राव।
 
इस कार्यक्रम में साउथ रेंज के आईजी ओमप्रकाश नरवाल, आईपीएस विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने मुख्य अतिथि एडीजीपी डॉ सीएस राव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। 
 
नवनिर्मित आवासों की प्रमुख विशेषताएं
आधुनिक बहुमंजिला आवासीय टावर: पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवारों की रिहायशी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 24 आधुनिक फ्लैट्स का निर्माण किया गया है। इन फ्लैट्स में लिफ्ट, अग्निशामक यंत्र (फायर फाइटिंग सिस्टम), सुरक्षित पार्किंग तथा 24 घंटे निर्बाध बिजली-पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। 
------- 
'जिओ रेजिडेंस' : 
राजपत्रित अधिकारियों के लिए बनाए गए इस नए आवास का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ किया गया है। इसमें अधिकारियों की प्रशासनिक आवश्यकताओं और पारिवारिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। 
 
मुख्य अतिथि डॉ सीएस राव ने रिबन काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर भवनों का उद्घाटन किया। इसके पश्चात उन्होंने नए परिसरों का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। 
 
उपस्थित अधिकारियों व जवानों को संबोधित करते हुए एडीजीपी डॉ सीएस राव ने कहा की "पुलिस बल दिन-रात और हर मौसम में जनता की सुरक्षा में तत्पर रहता है। ऐसे में जवानों की पारिवारिक चिंताओं को दूर करना और उन्हें एक बेहतर आवासीय माहौल प्रदान करना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। इन आधुनिक सुविधाओं से निश्चित रूप से हमारे जवानों का मनोबल बढ़ेगा और उनकी कार्यक्षमता में निखार आएगा।
 
इस दौरान आईजी साउथ रेंज श्री ओम प्रकाश नरवाल और एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने नए भवनों के निर्माण के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस लाइन में आवासों की मांग काफी समय से लंबित थी। इस आवासीय टावर के शुरू होने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
 
इस गरिमामयी अवसर पर साउथ रेंज आईजी ओम प्रकाश नरवाल, एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, एएसपी दीपिका अग्रवाल, डीएसपी हैडक्वाटर संजीव बल्हारा, डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण, डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार, पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एसई विकास शर्मा, एक्सए राजेश कुमार सहित पुलिस प्रशासन व हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad