Rewari News: जिला भर में 9 अक्टूबर तक मनाया जाएगा पोषण माह

एडीसी राहुल मोदी ने ली अधिकारियों की बैठक

Desh Rojana
On

महिला एवं बाल विकास विभाग जिला भर में 9 सितंबर से 9 अक्टूबर तक पोषण माह मनाएगा।  इस वर्ष पोषण माह की थीम हमारी आंगनबाड़ी - हमारी जिम्मेदारी होगी। 

रेवाड़ी। महिला एवं बाल विकास विभाग जिला भर में 9 सितंबर से 9 अक्टूबर तक पोषण माह मनाएगा।  इस वर्ष पोषण माह की थीम हमारी आंगनबाड़ी - हमारी जिम्मेदारी होगी। 
पोषण माह का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, किशोरियों तथा छह वर्ष से कम आयु के बच्चों में पोषण संबंधी परिणामों में सुधार लाना तथा आमजन को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना है। 
पोषण माह के प्रभावी आयोजन बारे मंगलवार को लघु सचिवालय में एडीसी राहुल मोदी की अध्यक्षता में विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोषण माह के दौरान जिले में आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की कार्ययोजना, विभागीय सहभागिता तथा अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।

एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि पोषण माह के दौरान आहार विविधता एवं प्रोटीन युक्त पोषण, आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा एवं गर्म पका हुआ भोजन, सामुदायिक भागीदारी, प्रारंभिक बाल्यावस्था की देखभाल, शिक्षा एवं विकास तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से सुरक्षित मातृत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं सामुदायिक सहभागिता का प्रभावी केंद्र बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। जिले एवं ब्लॉक स्तर पर पोषण माह का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
 
8 Rewari 33
अधिकारियों की बैठक लेते हुए एडीसी राहुल मोदी।
 
उन्होंने कहा कि इस माह के दौरान आयोजित प्रत्येक गतिविधि का चित्र के साथ तिथिवार विवरण एवं रिकॉर्ड तैयार किया जाए तथा जन आंदोलन डैशबोर्ड पर नियमित रूप से डेटा एवं फोटो अपलोड किए जाएं। दैनिक डेटा प्रविष्टि एवं डैशबोर्ड अपडेट करने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं तथा आमजन से पोषण माह की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया है। इस अवसर पर जिला महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव, ईओ नगर परिषद अरुण नांदल, डीईईओ प्रदीप कुमार, डीवाईओ सुमित यादव, डिप्टी सीएमओ डा. गजेंद्र, डिप्टी डीईओ राजेंद्र सिंह, एएमओ डा. राहुल, डीपीएम आफताब अहमद और डब्ल्यूसीडीपीओ कमलेश आदि मौजूद रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad