Nuh/Mewat News: वित्त एवं विकास निगम की स्वरोजगार योजनाएं गरीब परिवारों के लिए बन रही लाभकारी, उपायुक्त अखिल पिलानी

Desh Rojana
On

 हरियाणा अनुसूचित जातियां वित्त एवं विकास निगम की स्वरोजगार योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बन रही हैं। जिला नूंह के गांव सोंक निवासी शीला देवी ने निगम की वित्तीय सहायता का लाभ उठाकर कॉस्मेटिक व्यवसाय शुरू किया है और आज वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

नूंह: हरियाणा अनुसूचित जातियां वित्त एवं विकास निगम की स्वरोजगार योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बन रही हैं। जिला नूंह के गांव सोंक निवासी शीला देवी ने निगम की वित्तीय सहायता का लाभ उठाकर कॉस्मेटिक व्यवसाय शुरू किया है और आज वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

akhil

इन योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि शीला देवी की सफलता अन्य लोगों, विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने पात्र लोगों से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं वित्तीय सहायता योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं। इन योजनाओं का उद्देश्य पात्र परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

जिला प्रबंधक बिजेंद्र श्योराण ने बताया कि गांव सोंक निवासी शीला देवी अनुसूचित जाति परिवार से संबंध रखती हैं। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण वह अपना व्यवसाय शुरू करने में सक्षम नहीं थीं। स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने हरियाणा अनुसूचित जातियां वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से कॉस्मेटिक की दुकान शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता हेतु आवेदन किया। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उन्हें बैंक टाई-अप योजना के तहत एक लाख रुपये का ऋण तथा 50 हजार रुपये की सब्सिडी का लाभ प्रदान किया गया।

उन्होंने बताया कि वित्तीय सहायता प्राप्त करने के बाद शीला देवी ने गांव सोंक में कॉस्मेटिक की दुकान शुरू की। दुकान पर सौंदर्य प्रसाधन, व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुएं तथा दैनिक जरूरत से जुड़े विभिन्न उत्पाद उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। मेहनत, लगन और ग्राहकों के साथ बेहतर व्यवहार के चलते उनका व्यवसाय धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और यह उनके परिवार के लिए आय का स्थायी साधन बन गया है।

निगम की वित्तीय सहायता से जीवन में आया सकारात्मक बदलाव, शीला देवी: सोंक निवासी शीला देवी ने बताया कि निगम की वित्तीय सहायता ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। व्यवसाय शुरू होने के बाद उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है। इससे वह अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा एवं परिवार के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सक्षम हुई हैं। उन्होंने वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के लिए हरियाणा अनुसूचित जातियां वित्त एवं विकास निगम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले उनके पास आय का कोई स्थायी साधन नहीं था, लेकिन अब वह सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय चला रही हैं और परिवार की आर्थिक सुरक्षा में योगदान दे रही हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad