Narnaul News: डीसी अनुपमा अंजली ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह स्थल से करेंगे लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तारीकरण

Desh Rojana
On

डीसी अनुपमा अंजली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगामी 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ के खेल स्टेडियम में आयोजित भगवान विश्वकर्मा जयंती के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे और समारोह स्थल से सेवा संकल्प अभियान-2026' के तहत 'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम में वीर गाथा और सैन्य सम्मान, दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा का विस्तारीकरण करेंगे।

नारनौल: डीसी अनुपमा अंजली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगामी 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ के खेल स्टेडियम में आयोजित भगवान विश्वकर्मा जयंती के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे और समारोह स्थल से सेवा संकल्प अभियान-2026' के तहत 'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम में वीर गाथा और सैन्य सम्मान, दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा का विस्तारीकरण करेंगे। इसके अलावा वे कैंची चौक पर महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे । उपायुक्त अनुपमा अंजली ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सहित अनेक विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-09-15 at 11.04.01 AM (1)

डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समारोह स्थल से दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा का विस्तारीकरण करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारी के संबंध में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में पेयजल की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं पर्याप्त मात्रा में शौचालय की भी व्यवस्था होनी चाहिए ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।

उपायुक्त ने कहा कि गर्मी को ध्यान मे रखते हुए पंडाल मे पेयजल, कुलर, पंखो व सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता प्रबंध किया गया हैं। पंडाल मे वीआईपी, मीडिया, आमजन व महिलाओ के बैठने के लिए अलग अलग जोन बनाए गए हैं ताकि रैली स्थल पर किसी प्रकार की असुविधा ना हों। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान मे रखते हुए रैली स्थल पर पहुचने के लिए वीआईपी व आमजन के लिए अलग अलग गेट बनाएं जाएँगे । इस दौरान एडीसी तरुण पावरिया,एसडीएम योगेश सैनी, डीएमसी रणबीर सिंह, एसडीएम उदय सिंह, एसडीएम डॉ. जितेंद्र, एसडीएम गुरविंदर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad