Rewari News: ग्रामीण सफाई कर्मियों को हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा - मानदेय, भत्तों और कल्याणकारी सुविधाओं में वृद्धि

29 मई, 2026 को ग्रामीण सफाई कर्मियों के साथ हुई बैठक में उठाई गई मांगों के मद्देनजर लिए गए नायब सरकार ने लिए अहम फैसले

Desh Rojana
On

प्रदेश के ग्रामीण सफाई कर्मियों को हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा दिया है। इनके मानदेय, भत्तों और कल्याणकारी सुविधाओं में वृद्धि कर दी गई है। 

रेवाड़ी। प्रदेश के ग्रामीण सफाई कर्मियों को हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा दिया है। इनके मानदेय, भत्तों और कल्याणकारी सुविधाओं में वृद्धि कर दी गई है। 
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अगर ड्यूटी के दौरान किसी सफाई कर्मचारी की मृत्यु हो जाएगी तो संबंधित परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा आधार पर नियुक्ति मिलेगी। इनको प्रत्येक माह की 7 तारीख तक मानदेय का भुगतान होगा और अगर किसी वजह से देरी हुई तो 500 रुपए अतिरिक्त मिलेगा। उन्होंने कहा कि गत 29 मई, 2026 को ग्रामीण सफाई कर्मियों के साथ हुई बैठक में उठाई गई मांगों के मद्देनजर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने ये अहम फैसले लिए हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मियों के बढ़े हुए मानदेय की बकाया राशि जनवरी 2026 से अदा की जाएगी।
 
nayab1725597521_1764223728
 
जनवरी 2026 से 30 जून, 2026 तक मानदेय में 2,100 रुपए की वृद्धि करते हुए इसे 16,000 रुपए से बढ़ाकर 18,100 रुपए प्रतिमाह किया गया है। गांव से बाहर ड्यूटी पर लगाए जाने वाले ग्रामीण सफाई कर्मियों को 200 रुपए प्रतिदिन का भत्ता दिया जाएगा। यह भत्ता संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय द्वारा पेटी कैश से दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मियों के लिए वार्षिक वर्दी भत्ते में भी बढ़ोतरी की गई है। पहले वर्दी भत्ता 4,000 रुपये मिलता था, उसे बढ़ाकर 6,000 रुपए प्रतिवर्ष कर दिया गया है। वर्दी धुलाई भत्ते में 500 रुपए की वृद्धि करते हुए इसे 1,000 रुपए से बढ़ाकर 1,500 रुपए प्रतिवर्ष किया गया है। 
बता दें कि सरकार की ओर से लिए गए इन फैसलों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने सकारात्मक भूमिका निभाई है। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad