Gurugram News: पानी के बिल और मीटर की समस्या का होगा समाधान, एमसीजी लगाएगा विशेष कैंप
4/8 मरला और सुखराली में 12 सितंबर, सेक्टर-14 में 13 सितंबर को लगेगा कैंप
पानी के बिल और वाटर मीटर से जुड़ी समस्याओं से परेशान शहरवासियों के लिए नगर निगम गुरुग्राम की ओर से विशेष कैंप लगाए जाएंगे।
गुरुग्राम : पानी के बिल और वाटर मीटर से जुड़ी समस्याओं से परेशान शहरवासियों के लिए नगर निगम गुरुग्राम की ओर से विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में नए वाटर मीटर लगवाने, मीटर व रिकॉर्ड में सुधार तथा पानी के बिल से संबंधित शिकायतों का मौके पर समाधान किया जाएगा।

नगर निगम के अनुसार कैंप लगाने का उद्देश्य लोगों को स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ वाटर बिलिंग रिकॉर्ड को दुरुस्त करना और राजस्व संबंधी कार्यों को व्यवस्थित करना है। कैंपों के लिए निगम ने अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी है।
12 सितंबर को दो स्थानों पर कैंप
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक वार्ड-29 के 4/8 मरला कम्युनिटी सेंटर और वार्ड-25 के सुखराली कम्युनिटी सेंटर में कैंप लगाया जाएगा।
13 सितंबर को सेक्टर-14 में शिविर
इसके बाद 13 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सेक्टर-14 स्थित कम्युनिटी सेंटर में विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा।
नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे वाटर बिल, मीटर या बिलिंग रिकॉर्ड से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर कैंप का लाभ उठाएं।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार

टॉप न्यूज
Palwal News : विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को नई मजबूती प्रदान करेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : गौरव गौतम


