Narnaul News: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के गणेश उत्सव में पहुंचे उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के दिग्गज, किया भव्य स्वागत
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल जी द्वारा सेंट्रल पार्क, सेक्टर-12, फरीदाबाद में आयोजित तीन दिवसीय भव्य गणेश उत्सव में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल शरण गर्ग जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय व फरीदाबाद जिला इकाई के तमाम पदाधिकारियों ने भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बप्पा का आशीर्वाद लिया।
नारनौल: गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल जी द्वारा सेंट्रल पार्क, सेक्टर-12, फरीदाबाद में आयोजित तीन दिवसीय भव्य गणेश उत्सव में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल शरण गर्ग जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय व फरीदाबाद जिला इकाई के तमाम पदाधिकारियों ने भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस धार्मिक आयोजन के दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच की पूरी टीम ने माननीय कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल जी को पटका एवं माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।
.jpeg)
साथ ही मंच के पदाधिकारियों ने फरीदाबाद में इस प्रकार के भव्य एवं पावन धार्मिक आयोजन के सफल संचालन के लिए मंत्री श्री विपुल गोयल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। गणेश उत्सव के इस पावन मौके पर मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रकाश चंद गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री एम.पी. गोयल तथा हरियाणा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राम अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा सांगठनिक मजबूती दिखाते हुए कई जिलों के अध्यक्ष भी इस उत्सव में शामिल हुए, जिनमें फरीदाबाद जिला अध्यक्ष श्री सुरेश गर्ग, महेंद्रगढ़ जिला अध्यक्ष श्री संजय गर्ग, होडल अध्यक्ष श्री नौरतम गोयल तथा पलवल अध्यक्ष श्री संदीप गोयल शामिल थे।
कार्यक्रम में फरीदाबाद जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री भगवान दास गोयल, जिला महामंत्री श्री पंकज गर्ग, जिला संगठन मंत्री श्री विनोद मित्तल, श्री विनय चौहान सहित होडल से आए श्री हरीश मंगला व श्री ईश्वर गोयल सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल शरण गर्ग ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच की ओर से सभी क्षेत्रवासियों व श्रद्धालुओं को गणेश चतुर्थी एवं गणेश उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

About The Author
संबंधित समाचार



