Mewat/Firozepur Jhirka News: फिरोजपुर झिरका बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने शाहिद खान, कासम खान को सात मतों से दी मात, अबरार अहमद मुस्तफा बने सचिव

जीत के बाद समर्थकों में खुशी, अधिवक्ताओं ने दी नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई।

Desh Rojana
On

फिरोजपुर झिरका बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ता शाहिद खान ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कासम खान को सात मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। वहीं, अबरार अहमद मुस्तफा को सचिव पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।

फिरोजपुर झिरका: फिरोजपुर झिरका बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ता शाहिद खान ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कासम खान को सात मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। वहीं, अबरार अहमद मुस्तफा को सचिव पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।

WhatsApp Image 2026-09-12 at 11.40.53 AM (5)
चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए शाहिद खान को कुल 101 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कासम खान को 94 मत मिले। इस तरह शाहिद खान ने सात मतों के अंतर से जीत हासिल की। परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। साथी अधिवक्ताओं ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में सुबह से ही उत्साह का माहौल बना हुआ था। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना शुरू हुई। मतगणना के दौरान अधिवक्ताओं की नजरें चुनाव परिणाम पर टिकी रहीं। परिणाम घोषित होते ही शाहिद खान के समर्थकों ने खुशी जताई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शाहिद खान ने अपनी जीत के बाद सभी अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि बार के सदस्यों ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा और बार एसोसिएशन को और मजबूत बनाने के लिए सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा। वहीं, सचिव पद पर अबरार अहमद मुस्तफा के निर्वाचित होने पर भी अधिवक्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। चुनाव परिणाम के बाद बार परिसर में काफी देर तक खुशी का माहौल बना रहा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad