Faridabad News: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष कल फरीदाबाद के सरकारी स्कूलों का करेंगे दौरा

तैयारियों को लेकर एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Desh Rojana
On

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष 16 सितंबर, 2026 को जिला फरीदाबाद के सरकारी विद्यालयों का दौरा करेंगे। इस दौरान राज्यपाल विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ संवाद कर विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था एवं विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। साथ ही, वे विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उनकी स्थिति का भी आकलन करेंगे।

फरीदाबाद: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष 16 सितंबर, 2026 को जिला फरीदाबाद के सरकारी विद्यालयों का दौरा करेंगे। इस दौरान राज्यपाल विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ संवाद कर विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था एवं विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। साथ ही, वे विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उनकी स्थिति का भी आकलन करेंगे।

WhatsApp Image 2026-09-16 at 12.03.56 PM

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान वे बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक विषयों के बारे में जानकारी लेंगे।

राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर एसडीएम फरीदाबाद डॉ. हनी बंसल की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्यपाल के दौरे से संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं। उन्होंने विद्यालय परिसरों में साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात, बैठने की व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों का निरीक्षण करते समय साफ-सफाई, शिक्षा व्यवस्था, विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा स्कूल प्रबंधन समिति की भूमिका से संबंधित विषयों का भी आकलन किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थलों पर सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित एवं सुचारु रहें तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ होने वाले संवाद के लिए आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के दौरे का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था एवं विद्यार्थियों से जुड़े विषयों को समझना तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेना है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad