NUh/Mewat News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने भरी हुंकार

जेई वर्ग की समस्याओं और लंबित मांगों पर मंथन, पर्याप्त तकनीकी स्टाफ उपलब्ध कराने की उठी मांगम

Desh Rojana
On

नूंह डिविजन के अंतर्गत हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड डिप्लोमा एसोसिएशन (एचएसईबी-डीईए यानी हरियाणा राज्य विद्युत बोर्ड डिप्लोमा एसोसिएशन) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में बिजली क्षेत्र में बढ़ते निजीकरण के विरोध के साथ-साथ जूनियर इंजीनियर (जेई) वर्ग की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से मंथन किया गया।

नूंह: नूंह डिविजन के अंतर्गत हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड डिप्लोमा एसोसिएशन (एचएसईबी-डीईए यानी हरियाणा राज्य विद्युत बोर्ड डिप्लोमा एसोसिएशन) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में बिजली क्षेत्र में बढ़ते निजीकरण के विरोध के साथ-साथ जूनियर इंजीनियर (जेई) वर्ग की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जूनियर इंजीनियरों की अहम भूमिका है। जेई विपरीत परिस्थितियों में भी फील्ड में रहकर उपभोक्ताओं और विभागीय कार्यों की जिम्मेदारी निभाते हैं। इसके बावजूद उन पर लगातार काम का बोझ और जिम्मेदारियां बढ़ाई जा रही हैं। फील्ड में पर्याप्त तकनीकी कर्मचारियों और संसाधनों की कमी के कारण कार्य करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

WhatsApp Image 2026-09-16 at 12.06.02 PM


संगठन पदाधिकारियों ने जेई वर्ग के लिए उचित कार्य-विभाजन, पर्याप्त तकनीकी स्टाफ की नियुक्ति और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि लंबित मांगों का जल्द समाधान किया जाना चाहिए, ताकि कर्मचारियों पर अनावश्यक कार्यभार न पड़े और बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी बेहतर ढंग से संचालित हो सके।

सरकारी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर: बैठक में बिजली क्षेत्र के निजीकरण का पुरजोर विरोध किया गया। सदस्यों ने कहा कि बिजली आवश्यक जनसेवा से जुड़ा क्षेत्र है, इसलिए इसे निजी हाथों में सौंपने के बजाय सरकारी बिजली व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए। कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के साथ पर्याप्त मानव संसाधन और तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि जेई वर्ग की जायज मांगों और कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को संगठनात्मक स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा। साथ ही निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों को एकजुट करने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में धर्मेंद्र तेवतिया, मुदस्सर हुसैन, रौनक, बलजीत, परवेज खान, गौरव सौरोत, जाहिद हुसैन, धर्मेंद्र, मेहंदर, नासिम, शाहिद, नसीम और मजिलिस खान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संगठन ने स्पष्ट किया कि जेई वर्ग के सम्मान, अधिकारों और जायज मांगों के लिए वह आगे भी मजबूती से आवाज उठाता रहेगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad