Narnaul News: अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एक्शन मोड में पुलिस, एसपी दीपक कुमार के निर्देश पर डिटेक्टिव टीम का विशेष चेकिंग व गश्त अभियान

Desh Rojana
On

महेंद्रगढ़ जिले में अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए जिला पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के सख्त निर्देशों के तहत डिटेक्टिव टीम द्वारा शहर और जिले के सार्वजनिक, भीड़भाड़ वाले व संवेदनशील स्थानों पर नियमित रूप से विशेष चेकिंग एवं रैंडम गश्त अभियान चलाया जा रहा है।

नारनौल: महेंद्रगढ़ जिले में अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए जिला पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के सख्त निर्देशों के तहत डिटेक्टिव टीम द्वारा शहर और जिले के सार्वजनिक, भीड़भाड़ वाले व संवेदनशील स्थानों पर नियमित रूप से विशेष चेकिंग एवं रैंडम गश्त अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने नारनौल बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सुभाष पार्क, प्रमुख बाजारों और चौक-चौराहों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पृष्ठभूमि का सत्यापन किया गया। साथ ही आसपास के इलाकों में नशाखोरी, अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और असामाजिक गतिविधियों की निगरानी करते हुए गुप्त जानकारी जुटाई गई।

WhatsApp Image 2026-09-16 at 1.23.59 PM

संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर, एसपी ने दिए सख्त निर्देश: एसपी दीपक कुमार ने पुलिस अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों पर प्रभावी उपस्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ किया कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा किसी भी गैरकानूनी गतिविधि पर तुरंत वैधानिक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। पुलिस की इस नियमित गश्त का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करना है, ताकि असामाजिक तत्वों में डर और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बना रहे।

आमजन से पुलिस की अपील: गोपनीय रहेगी पहचान: महेंद्रगढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें अपने आसपास नशाखोरी, नशे की बिक्री या कोई संदिग्ध व्यक्ति/गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस प्रशासन ने विश्वास दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad