Mahendragarh News: बार चुनाव में संदीप यादव का जलवा बरकरार, रिकॉर्ड 128 वोटों से जीतकर दोबारा बने महेंद्रगढ़ बार के प्रधान

अंकित खायरा सामान्य उपप्रधान और सुनीता सिंह बनीं महिला उपप्रधान, पुष्पेंद्र ने खजांची पद पर मारी बाजी

Desh Rojana
On

महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव में संदीप यादव ने लगातार दूसरी बार प्रधान पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर अपनी लोकप्रियता साबित की है। एकतरफा मुकाबले में संदीप यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजनेश यादव को 128 मतों के भारी अंतर से करारी शिकस्त दी।

महेंद्रगढ़: महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव में संदीप यादव ने लगातार दूसरी बार प्रधान पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर अपनी लोकप्रियता साबित की है। एकतरफा मुकाबले में संदीप यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजनेश यादव को 128 मतों के भारी अंतर से करारी शिकस्त दी। चुनाव के नतीजे घोषित होते ही कचहरी परिसर संदीप यादव के समर्थन में गूंज उठा और वकीलों ने नवनिर्वाचित प्रधान को कंधों पर उठाकर जीत का जश्न मनाया।

WhatsApp Image 2026-09-12 at 10.36.47 AM (1)

संदीप को मिले दो-तिहाई से अधिक वोट:

मुख्य चुनाव अधिकारी के मुताबिक, इस बार चुनाव में कुल 302 मत डाले गए थे, जिनमें से 3 वोट अमान्य (रद्द) पाए गए। संदीप यादव को कुल 200 वोट मिले। अजनेश यादव को मात्र 72 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। राजेश लांबा तीसरे स्थान पर रहे, जिन्हें केवल 27 वोट मिले। उपप्रधान पद पर अंकित यादव खायरा ने 220 मत हासिल कर रिकॉर्ड 139 मतों के अंतर से मनोज कुमार शर्मा (81 वोट) को पराजित किया।

महिला उपप्रधान (आरक्षित) सुनीता सिंह ने 125 वोट लेकर त्रिकोणीय मुकाबले में बाजी मारी। उन्होंने शशि बाला (89 वोट) और शर्मिला यादव (86 वोट) को शिकस्त दी। महिला सहसचिव सुमन कुमारी ने 188 मत लेकर सोनिया कुमारी (113 वोट) को 75 वोटों से हराया। खजांची के लिए सबसे कड़े और रोमांचक मुकाबले में पुष्पेंद्र ने 158 मत हासिल किए और राहुल (141 वोट) को 17 मतों के मामूली अंतर से मात दी।

प्रो. रामबिलास शर्मा, विधायक कंवर सिंह व ओपी यादव ने दी बधाई:

संदीप यादव की इस शानदार हैट्रिक पर क्षेत्र के राजनीतिक दिग्गजों ने खुशी जताई है। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव और नारनौल के विधायक व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई संदेश भेजा। दिग्गज नेताओं ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी पुरानी रंजिश और हार-जीत के भेदभाव को भुलाकर सभी अधिवक्ताओं को एक साथ लाएगी और आम जनता की सेवा व बार एसोसिएशन के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य करेगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad