Palwal News : हरियाणा राजकीय अनुसूचित जाति अध्यापक संघ की बैठक का आयोजन

Desh Rojana
On

संत शिरोमणि रविदास धर्मशाला सालागढ़ पलवल में हरियाणा राजकीय अनुसूचित जाति अध्यापक संघ जिला पलवल की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मोतीराम प्रवक्ता इतिहास ने की तथा संचालनl रमेश चंद राज्य कार्यकारिणी सदस्य ने किया।

संत शिरोमणि रविदास धर्मशाला सालागढ़ पलवल में हरियाणा राजकीय अनुसूचित जाति अध्यापक संघ जिला पलवल की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मोतीराम प्रवक्ता इतिहास ने की तथा संचालनl रमेश चंद राज्य कार्यकारिणी सदस्य ने किया। bb

जिला प्रधान रोहतास ने बताया कि हरियाणा प्रदेश के अनुसूचित जाति वर्ग के अध्यापकों एवं कर्मचारियों के संवैधानिक प्रतिनिधित्व, पदोन्नति में आरक्षण,विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति एवं उचित मांगों के स्थाई समाधान हेतु ज्ञापन उपमंडल अधिकारी होडल, पलवल,हथीन को देने के लिए हजरस के साथियों ने विचार विमर्श किया। जिसमें यह निर्णय लिया गया सबसे पहले इसी सप्ताह में उप मंडल अधिकारी होडल को ज्ञापन सौंपा जाएगा, अगले सप्ताह में उप मंडल अधिकारी पलवल व उप मंडल अधिकारी हथीन को ज्ञापन दिया जाएगा। जिसमें हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है यदि सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो हजरस नवंबर माह में प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाएगी। खंड प्रधान पलवल राकेश कुमार, सुंदरलाल,डॉ विनोद, राजेंद्र सिंह गजेंद्र कुमार, विनोद, महावीर बिशन आदि उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad