Faridabad News : अग्रवाल कॉलेज में सामाजिक विज्ञान मंच द्वारा नैतिक मूल्यों के महत्व पर व्याख्यान
अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में सामाजिक विज्ञान मंच द्वारा विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों के विकास हेतु व्याख्यान आयोजित किया गया।
अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में सामाजिक विज्ञान मंच द्वारा विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों के विकास हेतु व्याख्यान आयोजित किया गया।अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान एवं अग्रवाल कॉलेज अध्यक्ष गवर्निंग बॉडी देवेंद्र कुमार गुप्ता, अग्रवाल कॉलेज के महासचिव गर्वनिंग बॉडी एडवोकेट दिनेश कुमार गुप्ता की सदप्रेरणा से एवं अग्रवाल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ० सीएस वशिष्ठ के मार्गदर्शन में कॉलेज में समय-समय पर विद्यार्थियों में नैतिक और मानवीय मूल्यों को विकसित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। 
सामाजिक विज्ञान मंच (सोशल साइंस फोरम) छात्रों को सामाजिक मुद्दों, मूल्यों, आचरण, नियम के बारे में जानने और उनका समाधान करने के लिए प्रोत्साहित करता है l ये मंच छात्रों को सामुदायिक सक्रियता में भाग लेने और मानवतावादी दृष्टिकोणों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है l इसी उदेश्य को ध्यान में रखते हुए आज सोशल साइंस फोरम के द्वारा जीवन में नैतिक मूल्यों का महत्व पर बीए के विद्यार्थियों हेतु व्याख्यान आयोजित किया गया। फोरम की सदस्य डॉ० पूजा सैनी ने अपने वक्तव्य में कहा कि नैतिक मूल्य वे आदर्श, सिद्धांत और विश्वास हैं जो किसी व्यक्ति को सही और गलत तथा अच्छे और बुरे के बीच अंतर करना सिखाते है। वहीं डॉ० सुप्रिया ढांडा ने विद्यार्थियों को जीवन में किताबी ज्ञान के साथ साथ व्यावहारिक और चारित्रिक विकास पर बल देने को कहा। सोशल साइंस फोरम की संयोजिका डॉ० ऋतु ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया और फोरम के अन्य सदस्यों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल एवं सार्थक सिद्ध हुआ।

About The Author
संबंधित समाचार



