Palwal News : रक्तदान शिविर व ‘आशीर्वाद का दीया’ के साथ होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का श्रीगणेश : उपायुक्त

सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’

Desh Rojana
On

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार द्वारा बृहस्पतिवार 17 सितंबर से प्रदेशभर में शुरू किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के मद्देनजर बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्तों की राज्य स्तरीय समीक्षात्मक बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार द्वारा बृहस्पतिवार 17 सितंबर से प्रदेशभर में शुरू किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के मद्देनजर बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्तों की राज्य स्तरीय समीक्षात्मक बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। dd

पलवल से उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर जिला के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग उपरांत संबंधित नोडल अधिकारियों और विभागाध्यक्ष की बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के श्रीगणेश सहित अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेशभर में सेवा, अंत्योदय उत्थान, जनकल्याण और जरूरतमंद लोगों की सहायता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न मॉड्यूल की सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सेवा-यात्रा तथा विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान का श्रीगणेश जिला में रक्तदान शिविर और ‘आर्शीवाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ होगा,  जिसमें नागरिक उत्साहपूर्वक भाग लेकर सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करेंगे। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत चिन्हित स्थानों, प्रमुख परियोजनाओं पर तथा लाभार्थी अपने परिवारों के साथ दीप प्रज्वलित करेंगे। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन 25 वर्षों की निरंतर जनसेवा का प्रतीक। जिला में ‘आशीर्वाद का दीया और रक्तदान’ जैसे कार्यक्रमों के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज होगा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत समाज में सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से लगभग एक दर्जन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सेवा, कल्याण और लाभ सुनिश्चित करना है। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जिला में ‘सेवा संकल्प अभियान‘ के प्रमुख कार्यक्रमों में ‘आशीर्वाद का दीया/रक्तदान’, ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर वाराणसी सेवा यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ शामिल हैं। रक्तदान जैसे जनसेवा कार्यों से जरूरतमंदों की मदद को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं चित्र सेवा और अनकही कहानियों जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भावना को सामने लाने का माध्यम बनेंगे। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ और ‘सेवा सेतु अभियान’ के माध्यम से जनभागीदारी को व्यापक रूप देने पर जोर रहेगा। वहीं ‘सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज’ के जरिए सेवा कार्यों में नए विचार और नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि ‘सुशासन सेवा संवाद’ के माध्यम से सेवा, सुशासन और जनकल्याण के बीच संबंध को मजबूत करने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर सेवा, सहयोग और सहभागिता की संस्कृति को मजबूत करना है। उन्होंने जिलावासियों से सेवा संकल्प अभियान में बढ़चढक़र भागीदारी करने का आह्वïान किया। बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जिला ओवरऑल इंचार्ज एवं अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, एसडीएम हथीन हरिराम, महाप्रबंधक पलवल शुगर मिल द्विजा, नगराधीश प्रीति रावत, जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह दांगी सहित संबंधित नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad