Palwal News : दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का समापन
सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल में यूथ रेडक्रॉस (YRC) यूनिट द्वारा छात्राओं एवं महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय स्वास्थ्य जाँच शिविर के दूसरे दिवस का आयोजन किया गया।
सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल में यूथ रेडक्रॉस (YRC) यूनिट द्वारा छात्राओं एवं महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय स्वास्थ्य जाँच शिविर के दूसरे दिवस का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की प्राथमिक जाँच करना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ एम्स,दिल्ली के स्त्री रोग विभाग की डॉo प्रीतांजलि और टीम के सदस्यों का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉo वंदना त्यागी जी, कॉउंसलर प्रोo डॉo रानी सांग्वान, सदस्य मिस देविका शर्मा और मिस नीलम रानी द्वारा उत्तम रूप से किया गयाl द्वितीय दिवस की स्वास्थ्य जांच गतिविधियों के उपरांत शिविर का समापन समारोह भी आयोजित किया गया। डॉo प्रीतांजलि द्वारा छात्राओं की समस्या से संबंधित व्याख्यान का संबोधन किया गयाl समापन अवसर पर प्राचार्या महोदया ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य केवल बीमारी से मुक्त रहने का नाम नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ रहने की समग्र अवस्था है। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए वाई.आर.सी. इकाई, चिकित्सकीय टीम, स्वयंसेवकों एवं सभी सहयोगियों की सराहना की। दोनों दिन शिविर में लगभग 350 छात्राओं,महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों और कर्मचारियों की जाँच की गई l जाँच के आधार पर खून की कमी या अन्य कमियों के लिए निशुल्क दवाइयाँ भी वितरित हो गईl उन्होंने छात्राओं से स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया। आयोजन समिति की ओर से शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्वयंसेवकों , प्रतिभागियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, महाविद्यालय प्रशासन एवं सहयोगी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का औपचारिक रूप से समापन हुआ। दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत उपयोगी एवं जागरूकतापरक रहा। शिविर के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा संतुलित एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिली। यह आयोजन महाविद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी, स्वास्थ्य जागरूकता एवं विद्यार्थी कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रभावी उदाहरण रहा।

About The Author
संबंधित समाचार



