Faridabad News: ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक गांवों में चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान
सभी ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थानों, अमृत सरोवरों एवं फिरनी की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश
हरियाणा सरकार एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के आदेशों की अनुपालना में उपायुक्त फरीदाबाद के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से आज सीईओ जिला परिषद शिखा की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों, सरपंचों एवं ग्राम सचिवों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
फरीदाबाद: हरियाणा सरकार एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के आदेशों की अनुपालना में उपायुक्त फरीदाबाद के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से आज सीईओ जिला परिषद शिखा की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों, सरपंचों एवं ग्राम सचिवों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

सीईओ जिला परिषद शिखा ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि गांवों के सभी सार्वजनिक स्थानों, अमृत सरोवरों, फिरनी तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी गांव में कूड़े-कचरे के ढेर दिखाई नहीं देने चाहिए तथा स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर बेहतर बनाए रखा जाए।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान मुख्य रूप से स्वच्छता पाठशाला, युवा फॉर स्वच्छता, स्वच्छता से समृद्धि, स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत विकसित भारत, एक दिन एक घंटा तथा सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
सीईओ जिला परिषद ने सभी ग्राम पंचायतों से आह्वान किया कि वे ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सामूहिक प्रयासों से अपने गांवों को स्वच्छ, सुंदर एवं आदर्श गांव बनाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जिम्मेदारी है।

About The Author
संबंधित समाचार



