Nuh/Mewat News: सुदेश गर्ग को 121 वोटों से हराकर जावेद हुसैन बने नूंह जिला बार के उपप्रधान
नूंह जिला बार एसोसिएशन के शुक्रवार को संपन्न हुए चुनाव में गांव शाह चोखा निवासी एडवोकेट जावेद हुसैन ने शानदार जीत दर्ज करते हुए उपप्रधान पद अपने नाम कर लिया। जावेद हुसैन ने अपने प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट सुदेश गर्ग को 121 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त देकर यह चुनाव जीता।
मेवात: नूंह जिला बार एसोसिएशन के शुक्रवार को संपन्न हुए चुनाव में गांव शाह चोखा निवासी एडवोकेट जावेद हुसैन ने शानदार जीत दर्ज करते हुए उपप्रधान पद अपने नाम कर लिया। जावेद हुसैन ने अपने प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट सुदेश गर्ग को 121 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त देकर यह चुनाव जीता। उनकी जीत के बाद समर्थक वकीलों में खुशी का माहौल है।
.jpeg)
चुनाव परिणाम सामने आने के बाद अल्वी समाज के लोगों, अधिवक्ताओं और जावेद हुसैन के समर्थकों ने उन्हें जीत की बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने कहा कि जावेद हुसैन ने वकीलों के हितों को लेकर लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है और उनकी जीत से बार एसोसिएशन को नई मजबूती मिलेगी।
उपप्रधान चुने जाने के बाद एडवोकेट जावेद हुसैन ने अपनी जीत के लिए बार के सभी वकील साथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जीत अकेले उनकी नहीं, बल्कि उन सभी वकील साथियों की है जिन्होंने उन पर विश्वास जताकर उन्हें अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि बार के चुने हुए पदाधिकारियों और सभी अधिवक्ताओं के सहयोग से वकीलों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
जावेद हुसैन ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने वकील साथियों से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा कराने के लिए पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे। बार के अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। जावेद हुसैन की जीत को उनके समर्थक वकीलों ने बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि 121 वोटों के बड़े अंतर से मिली जीत उनके प्रति अधिवक्ताओं के भरोसे को दर्शाती है।

About The Author
संबंधित समाचार



