Narnaul News: नारनौल में नगर पालिका कर्मचारियों का धरना 37वें दिन भी जारी
महापंचायत में विभिन्न कर्मचारी, किसान व सामाजिक संगठनों ने दिया समर्थन
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद कार्यालय नारनौल में कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को लगातार 37वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता नारनौल इकाई के प्रधान भूपेंद्र सारवान ने की।
नारनौल: नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद कार्यालय नारनौल में कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को लगातार 37वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता नारनौल इकाई के प्रधान भूपेंद्र सारवान ने की। इस दौरान आयोजित महापंचायत में विभिन्न कर्मचारी संगठनों, किसान नेताओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को पक्के रोल पर लाने, डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देने तथा ठेका प्रथा समाप्त करने सहित अन्य मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
.jpeg)
वक्ताओं ने हरियाणा सरकार पर कर्मचारियों की मांगों को लेकर हठधर्मिता और तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी इच्छा से हड़ताल का रास्ता नहीं चुना, बल्कि सरकार की नीतियों ने उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर किया है। उन्होंने कहा कि 13 मई 2026 को कर्मचारियों के साथ हुए समझौते को सरकार समय रहते लागू कर सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
महापंचायत में सीटू जिला सचिव रोहतास सिंह, जिला संयोजक हरिराम सिंह, किसान नेता धर्मेंद्र मास्टर, पूर्व अध्यापक संघ जिला प्रधान मास्टर शेर सिंह, पूर्व पार्षद सतीश कुमार, पूर्व प्रधान करतार सिंह जेदिया, भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष राजेश जाटीवाल, आशा वर्कर जिला प्रधान सुशीला, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल यादव, नगर पालिका जिला प्रधान राहुल सारवान, अग्निशमन विभाग नारनौल के प्रधान गुर्जर शर्मा, एसकेएस के पूर्व सचिव महेंद्र बोयत सहित अनेक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से जल्द समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए।
धरने में नारनौल इकाई के उप प्रधान भीम सिंह, सचिव महेंद्र दायमा, कैशियर मनोज बोयत, पूर्व प्रधान रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। महिला कर्मचारियों ने भी धरने में सक्रिय भागीदारी निभाई।

About The Author
संबंधित समाचार



