Palwal/Hathin News: कार सवारों से 104 .57 ग्राम स्मैक बरामद , दो गिरफ्तार
सीआईए एविटी स्टाफ हथीन ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर नूँह रोड स्वामिका मोड़ पर नाकेबंदी कर कार सवारों से 104.57ग्राम स्मैक बरामद की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हथीन थाना में केस दर्ज किया गया है। सीआईए एविटी स्टाफ हथीन के इंचार्ज तेजपाल सिंह ने बताया कि असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि कार सवार लोगों के पास नशीला पदार्थ है।
हथीन: सीआईए एविटी स्टाफ हथीन ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर नूँह रोड स्वामिका मोड़ पर नाकेबंदी कर कार सवारों से 104.57ग्राम स्मैक बरामद की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हथीन थाना में केस दर्ज किया गया है। सीआईए एविटी स्टाफ हथीन के इंचार्ज तेजपाल सिंह ने बताया कि असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि कार सवार लोगों के पास नशीला पदार्थ है। आरोपी स्वामिका की तरफ से हथीन की ओर आ रहे हैं।

इस सूचना के आधार पर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने स्टाफ के सहयोगियों के साथ मिलकर नूँह रोड स्वामिका मोड़ पर नाकेबंदी की। नाकेबंदी के दौरान राजस्थान के रजिस्ट्रेशन वाली स्विफ्ट कार आती दिखाई पड़ी। पुलिस ने रोककर तलाशी शुरू की। मौके पर राजपत्रित अधिकारी के रूप में नायब तहसीलदार श्रवण कुमार को बुलाया। उनकी उपस्थिति में तलाशी ली गई । स्विफ्ट कार में सवार हासिम निवासी बाबला थाना तावडू एवं असगर निवासी जेरोली जिला खैरथल राजस्थान के कब्जे से 104 .57 ग्राम स्मैक हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर हथीन थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। सीआईए एविटी स्टाफ इंचार्ज तेजपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। नशीला पदार्थ किस स्थान से लाया गया और कहां ले जाया जा रहा था। पता किया जा रहा है।

About The Author
संबंधित समाचार



