Gurugram News: सड़क पर मिला मोबाइल पुलिसकर्मी ने मालिक को लौटाया

हरसरू चौक पर ड्यूटी के दौरान एएसआई मनीष को मिला फोन; सेवानिवृत्त दिल्ली पुलिसकर्मी धर्मेंद्र को सत्यापन के बाद सौंपा

Desh Rojana
On

हरसरू चौक पर ड्यूटी के दौरान गुरुग्राम यातायात पुलिस के जोनल अधिकारी एएसआई मनीष को सड़क पर पड़ा एक मोबाइल फोन मिला। मोबाइल अनलॉक था। पुलिसकर्मी ने फोन में उपलब्ध नंबर के माध्यम से उसके मालिक से संपर्क कर मोबाइल मिलने की जानकारी दी और उन्हें अपनी ड्यूटी लोकेशन के बारे में बताया।
 

गुरुग्राम। हरसरू चौक पर ड्यूटी के दौरान गुरुग्राम यातायात पुलिस के जोनल अधिकारी एएसआई मनीष को सड़क पर पड़ा एक मोबाइल फोन मिला। मोबाइल अनलॉक था। पुलिसकर्मी ने फोन में उपलब्ध नंबर के माध्यम से उसके मालिक से संपर्क कर मोबाइल मिलने की जानकारी दी और उन्हें अपनी ड्यूटी लोकेशन के बारे में बताया।
 
12345678
 
कुछ समय बाद धर्मेंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मोबाइल उन्हीं का है। इसके बाद एएसआई मनीष ने आवश्यक पूछताछ और मोबाइल की पहचान का सत्यापन करने के बाद फोन उन्हें सुरक्षित लौटा दिया।
 
खोया मोबाइल वापस मिलने पर धर्मेंद्र ने गुरुग्राम यातायात पुलिस का आभार जताया। उन्होंने एएसआई मनीष की ईमानदारी, सतर्कता और तत्परता की सराहना की।
 
पुलिसकर्मी की इस पहल को ड्यूटी के दौरान ईमानदारी और जिम्मेदारी का उदाहरण माना जा रहा है।
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad