Palwal/Hathin News: नोटिस के बाद भी काम पर नहीं लौटे तो सफाई कर्मियों पर होगी कार्रवाई
पांच सितंबर तक काम पर लौटने के लिए दिए गए नोटिस के बावजूद ड्यूटी जॉइन नहीं करने वाले 21 सफाई कर्मचारियों को अब पुनः नगर पालिका द्वारा नोटिस दिए जाएंगें। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
हथीन । पांच सितंबर तक काम पर लौटने के लिए दिए गए नोटिस के बावजूद ड्यूटी जॉइन नहीं करने वाले 21 सफाई कर्मचारियों को अब पुनः नगर पालिका द्वारा नोटिस दिए जाएंगें। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका और जिला प्रशासन ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय तक काम पर नहीं लौटने और कचरा उठान में बाधा डालने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी। कर्मचारियों को जारी किए गए नोटिस का जवाब भी देना होगा। नगर पालिका कर्मचारियों ने नोटिस नही लिए। अब नगर पालिका द्वारा कर्मचारियों को पुनः नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पालिका सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि अब नोटिस चस्पा किए जाएंगे। प्रशासन की ओर से कचरा उठान व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक इंतजाम जारी रखे जाएंगे।

नगर पालिका सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि हड़ताल में शामिल कर्मचारियों से अपील की है कि वे ड्यूटी पर वापिस आ जाएं। शहरवासियों से सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं डालने की अपील की गई है, ताकि हड़ताल के बीच भी शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



