Nuh/Mewat News: मेवात में मेडिकल कॉलेज के जल्द सुधरेंगे हालात, 6 महीने में यूनिवर्सिटी पर हो जाएगा काम शुरू: सुरेंद्र सिंह पिंटू

Desh Rojana
On

नूंह भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ने कहा कि मेवात के विकास और आम आदमी की समस्याओं के समाधान के लिए पत्रकारों और भाजपा संगठन को मिलकर काम करना होगा। पत्रकार अपनी कलम के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं को सामने लाते हैं, जबकि सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को जमीन पर लागू कराने में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका है।

मेवात:  नूंह भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ने कहा कि मेवात के विकास और आम आदमी की समस्याओं के समाधान के लिए पत्रकारों और भाजपा संगठन को मिलकर काम करना होगा। पत्रकार अपनी कलम के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं को सामने लाते हैं, जबकि सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को जमीन पर लागू कराने में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे सोमवार को आयोजित पत्रकार मिलन कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

WhatsApp Image 2026-09-08 at 1.32.05 AM
उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य मेवात क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों, आमजन की समस्याओं और उनके समाधान के लिए आपसी समन्वय स्थापित करना है। पत्रकारों की ओर से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और मांगों को सामने रखा गया है, जिन्हें सरकार के समक्ष उठाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज के लिए आईने का काम करते हैं। उनकी नजर उन समस्याओं तक भी पहुंचती है, जहां आमतौर पर प्रशासन और सरकार की नजर नहीं पहुंच पाती। उन्होंने कहा कि पत्रकारों और भाजपा संगठन के बीच हर महीने कम से कम एक बार संवाद बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि समाज, जिले और क्षेत्र के हित से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम किया जा सके। उन्होंने बताया कि क्षेत्र से संबंधित कई विकास कार्य पाइपलाइन में हैं। कुछ कार्यों के टेंडर हो चुके हैं और कुछ नई घोषणाएं भी जल्द होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जो योजनाएं पाइपलाइन में हैं, उन्हें जमीन पर उतारने के लिए प्रयास किया जाएगा तथा क्षेत्र की आवश्यकताओं और मांगों को सरकार के सामने मजबूती से रखा जाएगा।

छह माह में यूनिवर्सिटी की उम्मीद:

मेवात में प्रस्तावित विश्वविद्यालय को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले को विश्वविद्यालय मिलना चाहिए। विश्वविद्यालय कहां स्थापित होगी, इसका फैसला सभी परिस्थितियों को देखते हुए उपयुक्त स्थान पर किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि विश्वविद्यालय को लेकर जल्द फैसला आने की उम्मीद है और अगले छह माह में विश्वविद्यालय के निर्माण की दिशा में स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
उन्होंने कहा कि मेवात के लिए शिक्षा और रोजगार सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में शामिल हैं। विश्वविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलने के साथ रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे।

शिक्षा के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी जोर:

रेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नूंह जिले के लिए 1456 शिक्षकों की विशेष भर्ती की गई है और अधिकांश शिक्षक ज्वाइन कर चुके हैं। कुछ पदों पर वेटिंग सूची के माध्यम से भी नियुक्तियां पूरी होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि नूंह मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की भर्ती हुई है, लेकिन कुछ विशेषज्ञ चिकित्सकों और सर्जन की अभी आवश्यकता है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखी गई है। उन्होंने कहा कि मेवात में विशेषज्ञ डॉक्टरों को रोकने के लिए सरकार को वेतन के अलावा अतिरिक्त प्रोत्साहन या भत्ता देने की व्यवस्था पर भी विचार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर होने के बावजूद कुछ विशेषज्ञ विभागों में जिम्मेदारी संभालने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों की कमी है। ऐसे चिकित्सकों की नियुक्ति होने से स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष इस मुद्दे पर चर्चा हो चुकी है और व्यवस्था सुधारने का आश्वासन मिला है।

छोटी-छोटी सुविधाओं की कमी भी दूर होगी:

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अल्ट्रासाउंड सहित अस्पताल में कई छोटी लेकिन महत्वपूर्ण सुविधाओं को बेहतर बनाने की जरूरत है। इन समस्याओं को लेकर विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में भी मुद्दे उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने इन समस्याओं को दूर करने और आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि मेवात के विकास के लिए सरकार, भाजपा संगठन, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। सभी मिलकर क्षेत्र की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएं और उनके समाधान के लिए प्रयास करें, तभी मेवात विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकेगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad