Faridabad News : निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने निगम अधिकारियों के कार्यालयों व स्मार्ट सिटी कार्यालय का किया निरीक्षण

आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और स्वच्छ-हरित शहर निगम की प्राथमिकता : यशेंद्र सिंह, निगमायुक्त 

Desh Rojana
On

नगर निगम फरीदाबाद के निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने नगर निगम के सभी एडिशनल कमिश्नर ,जॉइंट कमिश्नरों के कार्यालयों तथा स्मार्ट सिटी कार्यालय का निरीक्षण किया। निगम आयुक्त द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद यह विभिन्न कार्यालयों का पहला निरीक्षण था।

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद के निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने नगर निगम के सभी एडिशनल कमिश्नर ,जॉइंट कमिश्नरों के कार्यालयों तथा स्मार्ट सिटी कार्यालय का निरीक्षण किया। निगम आयुक्त द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद यह विभिन्न कार्यालयों का पहला निरीक्षण था। 

b

निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त को सभी कार्यालय सामान्य रूप से संचालित होते हुए मिले। निगमायुक्त आज सुबह स्मार्ट सिटी कार्यालय पहुंचे उसके बाद बल्लभगढ़ निगम जॉन कार्यालय पहुंचे, उसके बाद एडिशनल कमिश्नर निगम कार्यालय सहित अन्य सभी जॉइंट कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यालयों में चल रहे कार्यों की जानकारी ली और आमजन से जुड़ी समस्याओं के निपटारे की स्थिति की समीक्षा की। निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों द्वारा दर्ज कराई जाने वाली शिकायतों एवं समस्याओं का निर्धारित समय में त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को नगर निगम की सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से जनसुनवाई शिविर में आने वाली शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याएं सीधे प्रशासन के संज्ञान में आती हैं, इसलिए संबंधित अधिकारी इन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेकर समाधान करें। निगम आयुक्त ने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा वातावरण उपलब्ध करवाना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद निगम प्रशासन द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के सभी शहरों को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाना है और इस दिशा में नगर निगम पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था सहित नागरिक सुविधाओं पर लगातार निगरानी रखें तथा जहां भी कोई समस्या सामने आए, उसका तत्काल समाधान करवाएं। निगम आयुक्त ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य बेहतर प्रशासन के साथ-साथ नागरिकों को समयबद्ध और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध करवाना है। इसके लिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad