Nuh Mewat News: नूंह पुलिस के दो पुलिसकर्मी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने दी भावभीनी विदाई
नूंह पुलिस के उप-निरीक्षक मोहम्मद शोहराब एवं सहायक उप-निरीक्षक दशरथ सोमवार को अपनी गौरवपूर्ण पुलिस सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर लघु सचिवालय स्थित पुलिस कार्यालय नूंह के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
मेवात: नूंह पुलिस के उप-निरीक्षक मोहम्मद शोहराब एवं सहायक उप-निरीक्षक दशरथ सोमवार को अपनी गौरवपूर्ण पुलिस सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर लघु सचिवालय स्थित पुलिस कार्यालय नूंह के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अभिमन्यु लोहान ने दोनों अधिकारियों को फूलमाला एवं पगड़ी पहनाकर, स्मृति चिन्ह तथा उच्च गुणवत्ता वाला जूसर-मिक्सर भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने दोनों अधिकारियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके दीर्घ एवं समर्पित सेवाकाल की सराहना की।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करते हुए विभाग की गरिमा को बढ़ाया। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशंसा पत्र एवं सम्मान भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अभिमन्यु लोहान ने कहा कि पुलिसकर्मी सेवा से सेवानिवृत्त अवश्य होता है, लेकिन समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी कभी समाप्त नहीं होती। पुलिस विभाग में अर्जित अनुभव, अनुशासन और सेवा भावना के माध्यम से सेवानिवृत्त अधिकारी समाज में जागरूकता फैलाने तथा सामाजिक बुराइयों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक पुलिस अधिकारी अपने जीवनभर समाज की सुरक्षा और सेवा के मूल्यों से जुड़ा रहता है।
विदाई समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन, पुलिस कार्यालय नूंह के सभी शाखा प्रभारी तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दोनों अधिकारियों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



