Palwal/Hathin News : जोगी समाज ने किया हथीन खंड की कार्यकारिणी का विस्तार

शिक्षा और रोजगार के प्रति समाज को जागरूक करने पर दिया जोर

Desh Rojana
On

अखिल भारतीय जोगी, योगी, नाथ, उपाध्याय समाज सेवा संगठन की ओर से हथीन खंड में सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों को विभिन्न दायित्व सौंपते हुए खंड कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

हथीन। अखिल भारतीय जोगी, योगी, नाथ, उपाध्याय समाज सेवा संगठन की ओर से हथीन खंड में सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों को विभिन्न दायित्व सौंपते हुए खंड कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। aa

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान प्रहलाद टहरकी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान हथीन खंड के प्रधान राकेश, जिला सह सचिव विजय कुमार तथा खंड युवा अध्यक्ष कुलदीप ने पगड़ी बांधकर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर हथीन क्षेत्र के लोगों द्वारा गुरु गोरखनाथ मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि योगी तेजपाल ने अपने ओजपूर्ण संबोधन में समाज की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा और रोजगार सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। समाज में शिक्षा और रोजगार की कमी को दूर करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से संगठन को मजबूत बनाने, आपसी भाईचारा बढ़ाने तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। खंड हथीन से दीपक को सह सचिव, राकेश को अध्यक्ष,कुलदीप को युवा अध्यक्ष,विजय कुमार को जिला सह सचिव,भगत सिंह मिंडकोला को जिला उपाध्यक्ष,लक्की व दीपक एडवोकेट को जिला कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार रखते हुए समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और युवाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रधान प्रहलाद टहरकी ने मुख्य अतिथि योगी तेजपाल सहित सभी पदाधिकारियों, समाज के गणमान्य लोगों और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और जागरूकता से ही संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण किया जा सकेगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।