Palwal/Hathin News: महाग्राम योजना के तहत हथीन क्षेत्र में 200 करोड़ रुपए से अधिक बजट खर्च होगा
महाग्राम योजना के तहत हथीन क्षेत्र में 200 करोड़ रुपए से अधिक बजट खर्च होगा। यह जानकारी विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए दी। उन्होंने बताया कि हथीन क्षेत्र के छह गांवों उटावड,कोट , आली मेव, मण्डकौला ,छांयसा एवं रूपडाका को शामिल किया गया है।
हथीन: महाग्राम योजना के तहत हथीन क्षेत्र में 200 करोड़ रुपए से अधिक बजट खर्च होगा। यह जानकारी विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए दी। उन्होंने बताया कि हथीन क्षेत्र के छह गांवों उटावड, कोट , आली मेव, मण्डकौला ,छांयसा एवं रूपडाका को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि योजना के पूर्ण होने पर सम्बन्धित गांवों में प्रति व्यक्ति 110 लीटर प्रति व्यक्ति पेयजल मिलेगा।

उन्होंने महाग्राम के तहत आईबीएस सेंटर ,बूस्टिंग स्टेशन एवं वाटर टैंक निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग किया जाए। उन्होंने गांव अंधरोला, मोहदमका, गुराक्सर ,खिल्लुका, गौहपुर ,जराली एवं हथीन शहर में पेयजलापूर्ति सुधार के निर्देश दिए।
उन्होंने बिजली निगम के एसडीओ को निर्देश दिए कि पेयजल योजनाओं के लिए बिजली कनेक्शन देने में प्राथमिकता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों को स्वच्छ पेयजलापूर्ति निरंतर मिलती रहे। इसके लिए कदम उठाए जाएं। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता पी के चौहान, एसडीओ त्रिलोक चंद मंगला , बिजली निगम के एस डी ओ जसवीर बैनीवाल एवं स्टाफ के अन्य लोग मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



