Nuh Mewat News: एसआईआर के तहत दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाने की अवधि 30 सितंबर - जिला निर्वाचन अधिकारी अखिल पिलानी

दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 28 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।

Desh Rojana
On

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के कार्यक्रम में पुनः संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता अब मतदाता सूची से संबंधित अपने दावे एवं आपत्तियां 30 सितंबर 2026 तक दर्ज करवा सकते हैं।

नूंह: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के कार्यक्रम में पुनः संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता अब मतदाता सूची से संबंधित अपने दावे एवं आपत्तियां 30 सितंबर 2026 तक दर्ज करवा सकते हैं। वहीं, दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 28 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 6 नवंबर 2026 को होगा।
 
akhil pilani 1
 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने एसआईआर अभियान की निर्धारित तिथियों में बदलाव किया है। इससे उन पात्र नागरिकों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में मतदाता सूची से संबंधित अपना दावा या आपत्ति दर्ज नहीं करवा सके हैं। उन्होंने कहा कि आयोग का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा सूची में दर्ज मतदाताओं के विवरण को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है।
 
पात्र नागरिक फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जुड़वाने के लिए करें दावा
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो वह फॉर्म-6 के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों एवं घोषणा-पत्र के साथ अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए दावा प्रस्तुत कर सकता है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम एवं अन्य विवरण अवश्य जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो निर्धारित अवधि के दौरान अपना दावा या आपत्ति दर्ज करवाएं, ताकि मतदाता सूची को सही एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad