Kurukshetra News: फार्म 6 के माध्यम से 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा बनवा सकते है अपनी वोट:विश्राम कुमार मीणा

Desh Rojana
On

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि फॉर्म 6 के माध्यम से पात्र व्यक्ति खुद का नाम मतदाता सूची में जोड़ सकते है, 1 जुलाई, 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को वोटर बनने के लिए फार्म 6 भरने की सुविधा दी गई है। 

कुरुक्षेत्र: उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि फॉर्म 6 के माध्यम से पात्र व्यक्ति खुद का नाम मतदाता सूची में जोड़ सकते है, 1 जुलाई, 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को वोटर बनने के लिए फार्म 6 भरने की सुविधा दी गई है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि फार्म नंबर 6 भरकर अपनी वोट जरुर बनवाए।

WhatsApp Image 2026-09-01 at 11.45.19 PM (1)

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले वीसी के माध्यम से हरियाणा के मुख्य चुनाव आयुक्त श्रीनिवास ने प्रदेश के सभी उपायुक्त को विशेष गहन पुनरीक्षण के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अब तक हुए कार्यों की रिपोर्ट भी ली। वीसी में उपायुक्त ने बताया कि जिला में एसआईआर से संबंधित नोटिस 100 फीसदी वितरित किए जा चुके है। एसआईआर के तहत 1 लाख 11 हजार 738 नोटिस दिए गए थे, जिसमें से 75 हजार 638 नोटिस पर सुनवाई हो चुकी है। इसके अलावा फार्म नंबर 6 के 9800 आवेदन, फार्म नंबर 6ए के 22 आवेदन, फार्म नंबर 7 के 527 आवेदन और फार्म नंबर 8 के 10968 आवेदन प्राप्त हुए है।
उन्होंने कहा कि आगामी 6 नवंबर मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

वीसी में उपायुक्त ने बताया कि एसआईआर से संबंधित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक समय-समय पर बुलाई जा रही है तथा स्वीप एक्टिविटी से संबंधित कार्य किया जा रहा है। मंडल आयुक्त संजीव वर्मा भी एसआईआर से संबंधित अधिकारियों तथा राजनीतिक दलों की बैठक ले चुके है तथा उन्होंने बूथ पर भी जाकर बीएलओ और मतदाताओं से भी जानकारी प्राप्त की है। उपायुक्त ने बताया कि वे एसआईआर से संबंधित एआरओ की लगतार बैठक ले रहे है। इस मौके पर थानेसर एसडीएम अमन कुमार, लाडवा एसडीएम राजेश सोनी, चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad