Faridabad News : डीएवी कॉलेज में स्काउटिंग प्रशिक्षण आयोजित
स्काउटिंग प्रशिक्षण युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए सशक्त माध्यम है... एलएस वर्मा
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वाधान में डीएवी कॉलेज फरीदाबाद के प्रांगण में एक दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर एवं एस वर्मा रहे जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ नरेंद्र कुमार के द्वारा की गई तथा संचालन डीओसी सरोज वाला, मनीराम शर्मा, योगेश सौरोत द्वारा किया गया।
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वाधान में डीएवी कॉलेज फरीदाबाद के प्रांगण में एक दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर एवं एस वर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ नरेंद्र कुमार के द्वारा की गई तथा संचालन डीओसी सरोज वाला, मनीराम शर्मा, योगेश सौरोत द्वारा किया गया।

स्काउट मास्टर अरविंद यादव, दीपक कौशिक तथा नेहा के द्वारा प्रशिक्षण कार्य में सहयोगी की भूमिका का निर्वहन किया। इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एलएस वर्मा ने कहा शीघ्र ही कॉलेज में भारत स्काउट एंड गाइड की गतिविधियां आयोजित की जाएगी तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। स्काउटिंग का मूल उद्देश्य "सशक्त युवा- विकसित भारत" के लक्ष्य को प्राप्त करते हुए युवाओं में समाज सेवा तथा राष्ट्र प्रेम की भावना को विकसित करना है।
कॉलेज प्रशासन की प्रधानाचार्य डॉ नरेंद्र कुमार, जितेंद्र ढुल, योगेश शर्मा, ममता,रश्मि व सुमित के द्वारा कॉलेज में स्काउटिंग यूनिट प्रारंभ करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहां स्काउटिंग प्रशिक्षण के माध्यम से कॉलेज के विद्यार्थियों में किसी भी विपरीत परिस्थिति से लड़ने में सक्षम होंगे तथा राष्ट्र निर्माण में सहभागिता करेंगे।

About The Author
संबंधित समाचार



