Faridabad News : स्वच्छता व्यवस्था एवं वर्तमान स्थिति को लेकर मास्टर ट्रेनर्स, गैर-सरकारी संगठनों आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों एवं सक्रिय वॉलंटियर्स के साथ निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने किया इंटरैक्शन सेशन

गेटेड सोसायटी और बल्क वेस्ट जनरेटर से अपील अपने अपशिष्ट का सही तरीके से करें निस्तारण - निगमायुक्त

Desh Rojana
On

नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शहर की स्वच्छता व्यवस्था एवं वर्तमान स्थिति को लेकर निगम के कांफ्रेंस होल में मास्टर ट्रेनर्स, गैर-सरकारी संगठनों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों एवं सक्रिय वॉलंटियर्स के साथ एक इंटरैक्शन सेशन आयोजित किया गया।

फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शहर की स्वच्छता व्यवस्था एवं वर्तमान स्थिति को लेकर निगम के कांफ्रेंस होल में मास्टर ट्रेनर्स, गैर-सरकारी संगठनों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों एवं सक्रिय वॉलंटियर्स के साथ एक इंटरैक्शन सेशन आयोजित किया गया। बैठक का उद्देश्य शहर की स्वच्छता से जुड़े वर्तमान मुद्दों, जमीनी स्तर की स्थिति, सामने आ रही चुनौतियों तथा स्वच्छता व्यवस्था में सुधार के लिए सुझावों पर सभी के साथ विस्तार से संवाद करना रहा।

a

बैठक के दौरान निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने सभी प्रतिनिधियों से शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के संबंध में सुझाव लिए और उनकी समस्याओं एवं अनुभवों को सुना। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद को स्वच्छ एवं हरा-भरा शहर बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों, आरडब्ल्यूए, सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवकों एवं विभिन्न संगठनों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाकर ही शहर में स्थायी बदलाव लाया जा सकता है।

निगम आयुक्त ने कहा कि सभी के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से फरीदाबाद को ग्रीन एवं क्लीन सिटी के रूप में विकसित किया जा सकता है। उन्होंने सभी मास्टर ट्रेनर्स, NGOs, RWAs एवं एक्टिव वॉलंटियर्स से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें और लोगों को गीले-सूखे कचरे के उचित निस्तारण, सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने तथा स्वच्छता नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर निगम के एडिशनल कमिश्नर परमजीत चहल, निगम के सलाहकार इंद्रजीत कुलेरिया तथा एसबीएम एक्सपर्ट कल्पना मंडल सहित मास्टर ट्रेनर्स, एनजीओ प्रतिनिधि, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी एवं सक्रिय वॉलंटियर्स मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad