Nuh/ Punhana News: एसीबी की दो बड़ी कार्रवाई: पुनहाना में एसएचओ और नूंह में शिक्षा विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार

एसएचओ को 50 हजार और क्लर्क को 25 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।

Desh Rojana
On

भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीमों ने सोमवार को नूंह जिले में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक थाना प्रभारी और शिक्षा विभाग के एक क्लर्क को कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

नूंह/पुनहाना। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीमों ने सोमवार को नूंह जिले में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक थाना प्रभारी और शिक्षा विभाग के एक क्लर्क को कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी की इस कार्रवाई से जिला में हड़कंप मच गया है। हाल के महीनो में एसीबी ने कई अधिकारी और कर्मचारियों को रिश्वत लेते दबोचा है।
 
bribe-1781411875517-1781542705958-1781542714392_m
 
दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पहली कार्रवाई एसीबी फरीदाबाद की टीम ने की। जानकारी के मुताबिक, 7 सितंबर 2026 को शाम करीब 5:15 बजे इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में टीम ने पुनहाना के बिसरू मोड़ के पास कार्रवाई की। टीम ने वर्तमान में एसएचओ सिटी पुनहाना के पद पर तैनात इंस्पेक्टर कुंदन लाल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते कथित तौर पर रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
बताया गया है कि यह रकम पिनगवां थाना में दर्ज मुकदमा नंबर 126/26 में आरोपी को निकालने की एवज में मांगी गई थी। शिकायत के अनुसार, रिश्वत की कुल मांग एक लाख रुपये की थी। मामले में शिकायतकर्ता नियामत पुत्र इस्माइल निवासी मुंढ़ेता बताया गया है। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पूनिया, वन विभाग भी एसीबी टीम के साथ मौजूद रहे।
 
शिक्षा विभाग के क्लर्क पर भी कार्रवाई।
वहीं, दूसरी कार्रवाई एसीबी अंबाला की टीम ने नूंह में की। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे इंस्पेक्टर राजेंद्र के नेतृत्व में टीम ने नूंह बस स्टैंड से शिक्षा विभाग के कार्यालय में कार्यरत क्लर्क शाकिर पुत्र अल्जु निवासी घुड़ावली को कथित तौर पर 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
आरोप है कि क्लर्क ने मेडिकल बिल पास करवाने की एवज में 25 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता संजीव शर्मा पुत्र रामगोपाल शर्मा निवासी अंबाला की शिकायत पर एसीबी टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट नवीन कुमार, डीटीपी कुरुक्षेत्र भी टीम के साथ मौजूद रहे।
दोनों मामलों में एसीबी द्वारा आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। हालांकि, दोनों मामलों में आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad