Palwal/Hathin News: हथीन शहर के सौन्दर्यकरण योजनाओं को मिलेगी गति ,शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण
स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा,नगर पालिका सचिव देवेंद्र कुमार को लोक निर्माण विश्राम गृह पर बुलाकर शहरी सौन्दर्यकरण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
हथीन। स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा,नगर पालिका सचिव देवेंद्र कुमार को लोक निर्माण विश्राम गृह पर बुलाकर शहरी सौन्दर्यकरण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहर के सभी 14 वार्डों के समुचित विकास के लिए योजनाएं बनाई जाएं।
नागरिकों को स्ट्रीट लाइट ,सीसीटीवी कैमरे ,सफाई की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि शहर में एक करोड़ रुपए के बजट से बने स्वर्ण जयंती पार्क के सौन्दर्यकरण कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि बस अड्डा क्षेत्र में रेहड़ी ,पटरी वालों के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराया जाए। जिससे सार्वजिनक रोड पर अतिक्रमण न हो।
विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने कहा कि शहर के सभी तालाबों के सौन्दर्यकरण के कार्यों में गति लाई जाए। तालाबों के पास हरे भरे पेड़ लगाकर पिकनिक स्पॉट की भांति विकसित किए जाएं। फव्वारे लगाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाएं एवं इस्टीमेट बनाएं।बजट का आवंटन करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरपर्सन रेणु लता के पति एवं पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत ने भी बताया कि शहर में शापिंग कॉम्प्लेक्स का भी निर्माण कराया जाएगा। जिसमें अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगीं।
उन्होंने कहा कि नागरिकों की जन सुविधाओं पर नगर पालिका जोर दे रही है। सभी वार्डों का समान विकास कराया जा रहा है। विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने कहा कि नागरिकों से भी अपील की है कि वे विकास कार्यों एवं जन सुविधाओं के मामले में सुझाव दें।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



