Palwal News : तीन दिवसीय रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन
सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल के प्रांगण में प्राचार्य डॉo वंदना त्यागी तथा डॉo नेहा आर्या की देखरेख में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, दुधोला तथा इथेनस कंसल्टेंसी के सहयोग से छात्राओं के व्यावसायिक एवं रोजगारपरक कौशल के विकास हेतु आयोजित रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला का अंतिम दिवस अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं सकारात्मक ऊर्जा के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यशाला के अंतिम दिवस का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल का पुनरावलोकन करते हुए प्रतिभागियों को रोजगार के लिए आवश्यक व्यावहारिक दक्षताओं, आत्मविश्वास एवं कार्यस्थल संबंधी व्यवहार से परिचित कराना था।प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को अपनी क्षमताओं एवं रुचियों को पहचानने, आत्मविश्वास के साथ रोजगार के अवसरों का सामना करने तथा बदलती हुई कार्यस्थल की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कौशल को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के अंतिम दिवस में प्रतिभागियों ने अत्यंत सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता की।
उन्होंने प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लिया तथा विशेषज्ञों से रोजगार एवं कौशल विकास से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अपने भविष्य के लिए उपयोगी एवं मार्गदर्शक अनुभव बताया।कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। मिस भावना भारद्वाज की ओर से सभी विशेषज्ञों, अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यशाला का समापन इस प्रेरणादायी संदेश के साथ हुआ कि “कौशल ही युवाओं की क्षमता को अवसर में और अवसर को सफलता में परिवर्तित करने का सशक्त माध्यम है।” प्रतिभागियों ने कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान एवं कौशल को अपने शैक्षणिक, व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया।

About The Author
संबंधित समाचार