Rewari News: गाड़ी को नुकसान पहुंचाने, अपशब्द कहने और हवाई फायर करने के दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों से इस वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Desh Rojana
On

सीआईए रेवाड़ी और थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव चिल्हड़ में एक गाड़ी को नुकसान पहुंचाने, अपशब्द कहने और दहशत फैलाने की नीयत से हवाई फायर करने की वारदात में संलिप्त दो आरोपियों को इस वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

रेवाड़ी:  सीआईए रेवाड़ी और थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव चिल्हड़ में एक गाड़ी को नुकसान पहुंचाने, अपशब्द कहने और दहशत फैलाने की नीयत से हवाई फायर करने की वारदात में संलिप्त दो आरोपियों को इस वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों की पहचान गांव चिल्हड़ निवासी विकास उर्फ तर्रे तथा लोकेश उर्फ लूका के रूप में हुई।

WhatsApp Image 2026-09-08 at 1.28.46 AM

गांव चिल्हड़ के शिव चरण ने पुलिस को शिकायत दी कि 5 सितंबर की शाम करीब 8 बजे वह अपने घर पर मौजूद था और उसकी वैगन-आर गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान उसका पड़ोसी लोकेश उर्फ लूका अत्यधिक नशे की हालत में बाइक पर आया और उसने अपनी बाइक उसकी गाड़ी के सामने गिरा दी। इसके बाद आरोपी लोकेश ने गाड़ी की दाईं तरफ जोर-जोर से लातें मारीं, अपशब्द कहे और झगड़ा शुरू कर दिया।

 इसी बीच आरोपी लोकेश ने फोन कर उनके गांव के विकास उर्फ तर्रे को भी मौके पर बुलवा लिया। विकास उर्फ तर्रे ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और अपनी पैंट की आड़ से एक देशी कट्टा निकालकर दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवा में गोली चला दी और बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। इसके बाद आरोपी लोकेश भी अपने घर की ओर भाग गया। 
इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत थाना सदर रेवाड़ी में आर्म्स एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

अब जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियार (देशी कट्टा) व वाहनों की बरामदगी की जा सके। अब तक पुलिस की जांच में यह सामने आया कि आरोपी विकास उर्फ तर्रे आदततन अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले भी जिला गुरुग्राम के थाना सेक्टर-10 व थाना सदर रेवाड़ी में मारपीट, एक्साइज एक्ट और आर्म्स एक्ट के 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad