Narnaul News: मुकेश सैनी एडवोकेट को चुनाव अधिकारी बनाए जाने पर समाज ने किया सम्मान
जिला बार एसोसिएशन नारनौल के लगभग 170 वर्ष पुराने इतिहास में पहली बार सैनी समाज से अधिवक्ता को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
जिला बार एसोसिएशन नारनौल द्वारा अधिवक्ता मुकेश सैनी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किए जाने पर राष्ट्रीय सैनी सभा एवं सैनी समाज की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
नारनौल: जिला बार एसोसिएशन नारनौल द्वारा अधिवक्ता मुकेश सैनी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किए जाने पर राष्ट्रीय सैनी सभा एवं सैनी समाज की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुकेश सैनी एडवोकेट का पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा पगड़ी पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया।
.jpeg)
सम्मान समारोह के दौरान राष्ट्रीय सैनी सभा के प्रदेश सचिव डॉ. राजेंद्र सैनी ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन नारनौल का लगभग 170 वर्ष पुराना गौरवशाली इतिहास रहा है। इस लंबे इतिहास में पहली बार सैनी समाज से जुड़े अधिवक्ता मुकेश सैनी को चुनाव अधिकारी जैसी महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण भूमिका के लिए नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल मुकेश सैनी के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे सैनी समाज के लिए गौरव, सम्मान और प्रसन्नता का विषय है अधिवक्ता मुकेश सैनी लंबे समय से समाज के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं तथा राष्ट्रीय सैनी सभा के मीडिया प्रभारी के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि चुनाव अधिकारी के रूप में भी वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्पक्षता, ईमानदारी और गरिमा के साथ निभाएंगे तथा जिला बार एसोसिएशन की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनी सभा जिला महेंद्रगढ़-नारनौल के अध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन नारनौल द्वारा मुकेश सैनी एडवोकेट को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जाना समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने राष्ट्रीय सैनी सभा एवं समस्त सैनी समाज की ओर से जिला बार एसोसिएशन नारनौल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के एक योग्य अधिवक्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर बार एसोसिएशन ने उनका सम्मान बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती भागीदारी और जिम्मेदार पदों पर नियुक्ति पूरे समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। मुकेश सैनी की इस उपलब्धि से युवा पीढ़ी को भी आगे बढ़ने और शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
समारोह में उपस्थित समाज के लोगों ने भी मुकेश सैनी एडवोकेट को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान प्राप्त करने पर मुकेश सैनी ने राष्ट्रीय सैनी सभा एवं सैनी समाज के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनी सभा जिला महेंद्रगढ़-नारनौल की कार्यकारिणी के सदस्य मानसिंह सैनी, मुकेश सैनी, विजय कुमार, अशोक कटारिया, नरवर सैनी, मोहर सिंह सैनी, अशोक कुमार सैनी एवं सनी सैनी सहित अन्य समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



